फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dahar village's daughter is making her name shine in Kabaddi

Panipat News: कबड्डी में नाम रोशन कर रही डाहर गांव की बेटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Dahar village's daughter is making her name shine in Kabaddi
अमन शर्मा
विज्ञापन

पानीपत। डाहर गांव की काजल वर्मा पिछले आठ साल से कबड्डी मुकाबलों के लिए अभ्यास कर रही हैं। अभी तक वह राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर करीब सात पदक जीत चुकी हैं। काजल का चयन खेलो इंडिया में भी हो चुका है। खेलो इंडिया में चयन के बाद वह रोजाना कई घंटे अभ्यास कर रही है। देश को ओलंपिक पदक जीतकर समर्पित करना ही उसका लक्ष्य है।
जानकारी के अनुसार काजल इसराना के राजकीय कॉलेज में एमए की छात्रा है। उनके पिता विजयपाल डाहर गांव में ही किराने की दुकान चलाते हैं। उनकी माता नीलम देवी गृहिणी है। उसकी तीन और बहनें और एक भाई है। बहन खुशी और आशा भी कबड्डी की खिलाड़ी हैं। वह भी अपनी बहन की तरह राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर चुकी हैं। वह भी पिछले कई सालों से कबड्डी खेल को लेकर पसीना बहा रही हैं। उसकी बड़ी बहन राखी विवाहित हैं। पिता विजयपाल ने बताया कि उनकी बेटी काजल पिछले आठ सालों से कबड्डी स्पर्धाओं का अभ्यास कर रही है और स्पर्धाओं में पदक जीतकर परिवार और गांव का नाम रोशन कर रही है। उसकी छोटी बहने भी पिछले कई सालों से कबड्डी खेल को लेकर मेहनत कर रही है। खिलाड़ी काजल ने बताया कि वह पिता को अपना आदर्श मानकर लगातार कबड्डी मुकाबलों के लिए अभ्यास कर रही है। उसने अभी तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सात पदक हासिल किए है। संवाद
विज्ञापन

खेलों इंडिया में हो चुका चयन
कोच जोगिंद्र ने बताया कि काजल पिछले आठ सालों से कबड्डी खेल के लिए लगातार मेहनत कर रही है। वह भी कई बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर चुकी है। इसके अलावा काजल का खेलो इंडिया में चयन हो गया है। जिसको लेकर वह लगातार अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed