फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

बिना पासपोर्ट नहीं होगा दंगल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
d
नीरज गिरी
विज्ञापन

पानीपत। अब जिले में बिना पासपोर्ट के कोई भी खिलाड़ी दंगल में दांव नहीं लगा पाएगा। राष्ट्रीय कुश्ती संघ ने अब दंगल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए पासपोर्ट बनवाना अनिवार्य कर दिया है। पासपोर्ट की अनिवार्यता केवल राष्ट्रीय कुश्ती के लिए नहीं, बल्कि सभी स्तर की कुश्ती के लिए है। चाहे वह जिला स्तरीय हो या राज्य स्तरीय। अप्रैल से पहले हर कुश्ती प्रतियोगिता में आधार कार्ड अनिवार्य होता था। खिलाड़ी नकली आधार कार्ड बनवाकर उसमें अपनी उम्र कम करवाकर जूनियर कुश्ती चैंपियन में खेलते थे और जूनियर खिलाड़ियों का मेडल जीतकर चले जाते थे। वहीं अन्य जिले के खिलाड़ी भी आधार कार्ड में पानीपत का पता लिखवाकर यहां कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेते थे। जिले में हर साल 20 से 25 केस नकली आधार कार्ड वाले पकड़े जाते हैं, जिनको समझाकर वापस भेज दिया जाता है। संवाद
जिले के 1500 खिलाड़ियों को बनवाना होगा पासपोर्ट
जिले में जूनियर, सब जूनियर, सीनियर और सब सीनियर को मिलाकर कुल 1500 खिलाड़ी हैं। इन खिलाड़ियों को अब टूर्नामेंट खेलने के लिए पासपोर्ट बनवाना होगा। यह सभी खिलाड़ी अलग-अलग गांवों से हैं।
विज्ञापन

हर साल फर्जीवाड़ा करते पकड़े जाते हैं खिलाड़ी
भारतीय कुश्ती संघ ने कुश्ती में कम उम्र का आधार कार्ड बनवाकर खेलने के फर्जीवाड़े को खत्म करने के लिए सही फैसला लिया है। जिले में भी हर साल फर्जीवाड़ा करते हुए खिलाड़ी पकड़े जाते हैं जो या तो कम उम्र लिखवाकर खेलते हैं या तो किसी और जिले के खिलाड़ी दूसरे जिले के खिलाड़ी का आधार कार्ड लेकर खेलते हुए पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिलबाग सिंग खर्ब, जिला कुश्ती संघ, कोऑर्डिनेटर पानीपत
रोजाना 40 से 50 लोगों का बन रहा है पासपोर्ट
लॉकडाउन के बाद से पासपोर्ट का पोर्टल शुरू किया गया है, जिसमें रोजाना 40 से 50 नए पासपोर्ट के लिए लोग अप्लाई कर रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा युवा हैैं। वहीं जिसको भी पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना है, वह पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जाकर आसानी से अपना पासपोर्ट अप्लाई कर सकता है।
-नरेश धीमान, पोस्ट मास्टर पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed