{"_id":"60f47dc98ebc3e61b54b02a3","slug":"d-panipat-news-knl76960216","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स एयरमैन के ऑनलाइन परीक्षा पास कराने के गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरफोर्स एयरमैन के ऑनलाइन परीक्षा पास कराने के गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरफोर्स में एयरमैन भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा पास कराने के गिरोह का सीआईए-3 की टीम ने भंडाफोड़ किया है। केंद्र में कंप्यूटर लैब संचालक से सांठगांठ कर ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से नकल कराई जा रही थी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से ब्लूटूथ, मोबाइल सहित अन्य उपकरण बरामद किये गये हैं। रविवार को चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर छह दिन की रिमांड पर लिया गया है।
सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि एयरफोर्स एयरमैन रिक्रूटमेंट शेड्यूल टेस्ट फॉर इंटेक-1/2022 की भर्ती परीक्षा 12 से 18 जुलाई तक हुई। पानीपत समेत चंडीगढ़, अंबाला, दिल्ली, जयपुर समेत अन्य जगहों पर यह ऑनलाइन परीक्षा स्कूलों की कंप्यूटर लैब में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि शनिवार को सीआईए-3 की एक टीम सेक्टर-18 में मौजूद थी। इस दौरान जीटी रोड गंदा नाला स्थित न्यू माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कंप्यूटर लैब में एयरफोर्स में भर्ती की परीक्षा में नकल कराए जाने की सूचना मिली। पता चला कि चार से पांच लोग अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर परीक्षा पास करा रहे हैं, जिसमें ब्लूटूथ डिवाइस का प्रयोग किया जा रहा है। टीम ने स्कूल में दबिश दी, जहां से परीक्षा केंद्र के कमरे से हिसार के गांव गामड़ा निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू, सोनीपत के बरौदा निवासी रिक्की, रोहतक के गांव आसन निवासी धर्मबीर और दादरी के गांव हडौदी निवासी अमित को लगातार फोन पर बात करते हुए पकड़ा गया। इनके पास से 25 ब्लूटूथ डिवाइस, छह मोबाइल फोन, ब्लूटूथ में लगाने के लिए 35 सेल और चार टेप बरामद की गई। इनके मोबाइल का डेटा चेक करने पर कई अभ्यर्थियों के रोल नंबर की स्लिप और प्रश्नपत्र संबंधित बातचीत मिली। रविवार को चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर छह दिन की रिमांड पर लिया गया है।
- एक अभ्यर्थी से पास कराने के तीन लाख और फाइनल चयन के लिए लेते थे छह लाख
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह परीक्षा पास कराने के लिए तीन लाख रुपये और फाइनल चयन के लिए छह लाख रुपये एक अभ्यर्थी से लेता था।
- रिक्की की है रोहतक में कोचिंग, जीतू ग्राम सचिव पेपर लीक में जा चुका है जेल
सीआईए-3 ने बताया कि सोनीपत निवासी आरोपी रिक्की की आर्मी, एयरफोर्स और नेवी की कोचिंग देने के लिए रोहतक में शीला बाईपास के नजदीक भारत निर्माण नाम से एकेडमी है। वहीं आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू हिसार में ग्राम सचिव पेपर लीक के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही हैं। रिमांड के दौरान कुछ अहम खुलासे हो सकते हैं। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। - शशांक कुमार सावन, एसपी, पानीपत