फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

शराब ठेके पर फायरिंग कर कार सवार चार बदमाशों ने 40 सेकंड लूटे 1.25 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
d
अनाज मंडी कट पर शनिवार की रात कार सवार नकाबपोश चार बदमाशों ने महज 40 सेकंड में शराब के ठेके से 1.25 लाख रुपये लूट लिये। इस दौरान बदमाशों की ओर से पांच राउंड फायर भी किये गये, जिसमें एक गोली ठेके के काउंटर पर जाकर लगी। इसके बाद ठेके में मौजूद सेल्समैन और ग्राहक भाग खड़े हुए और आरोपी लूटपाट कर पिस्तौल लहराते फरार हो गये। ठेेके पर लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई है। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अनाजमंडी कट के पास जीटी रोड स्थित शराब ठेके पर शनिवार की रात करीब नौ बजे बदमाशों ने हमला बोल दिया। इस दौरान ठेके पर सेल्समैन जींद गांव गतौली निवासी विकास, गांव छातर निवासी दिलबाग और बागडू खुर्द निवासी अनिल मौजूद थे। तीनों सेल्समैन आपस में बातें कर रहे थे, तभी फायरिंग की आवाज से ठेके पर हड़कंप मच गया। इतने में पिस्तौल लहराता हुए एक नकाबपोश बदमाश आया और ठेके की ओर ही फायर कर दिया। इस दौरान तीनों सेल्समैन ठेका छोड़कर फरार हो गये, जबकि गोली काउंटर पर जाकर लगी। एक बदमाश ठेके के अंदर घुसा और काउंटर को खंगालने लगा। दो बदमाश ठेके के दोनों ओर पिस्तौल लहराते हुए बाहर खड़े रहे। गल्ले से करीब 1.25 लाख रुपये की नकदी लेकर तीनों कार में बैठकर फरार हो गए, जबकि चौथा बदमाश कार में ही मौजूद था। लूट के बाद आरोपी बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गये, वहीं पूरी घटना शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की शिनाख्त और गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

- सेल्समैन अनिल ने कॉल कर ठेके के मालिक को बुलाया, बदमाशों ने लगा रखा था मास्क
शराब ठेका कादियान एंड कंपनी के मालिक राजकुमार ने बताया कि शनिवार की रात सेल्समैन अनिल का फोन आया और लूट के बारे में बताया। जब वह ठेके पर पहुंचे तो अनिल ने बताया कि सफेद ब्रेजा कार में सवार चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। एक बदमाश कार में ही बैठा था, तीन कार से उतरकर बाहर आए। बताया जा रहा है कि सभी बदमाशों ने मास्क पहन रखा था और एक ने लाल रंग की टोपी भी पहन रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि ठेकेदार की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed