फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

वार्ड 8 के 300 घरों में है पीने के पानी की किल्लत, दूर दराज और छोटे सबमर्सिबलों से भरना पड़ रहा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
d
भीषण गर्मी के इस मौसम में भी निगम शहर के लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था नहीं करवा पा रहा है, उल्टा उनकी परेशानी जरूर बढ़ा रहा है। ऐसा ही एक मामला वार्ड 8 में देखने में आया है। यहां करीब 300 घरों में पीने के पानी की किल्लत है। निगम ने यहां एक ट्यूबवेल लगवाने का काम तो शुरू करवाया जो आज तक पूरा नहीं हो पाया। अब इस ट्यूबवेल के लिए रोड के बीच में खोदा गया बोर लोगों के गले की फांस बन चुुका है। सड़क के बीच में बोर होने की वजह से यहां रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां के लोगों में निगम के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि पीने का पानी तो निगम मुहैया नहीं करवा पाया ऊपर से मुसीबत उनके गले बांध गया। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने वीरवार को निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं पार्षद का कहना है कि लोगों की समस्याओं से निगम को कुछ लेना देना नहीं है। निगम अधिकारी सिर्फ हवाई दावे करते हैं, जो कभी पूरे नहीं होते।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 8 के पार्षद पति विजय सहगल ने बताया कि उनके वार्ड के सेठी चौक पर एक ट्यूबवेल था, जो ठप हो गया। इससे एरिया के करीब 300 घरों के पीने के पानी की सप्लाई बंद हो गई। इस सप्लाई को चालू रखने के लिए यहां वैकल्पिक तौर पर एक छोटा ट्यूबवेल लगवाया गया, लेकिन ये ट्यूबवेल इतने घरों को पर्याप्त मात्रा में पानी देने में सक्षम नहीं था। इसके बाद बड़े ट्यूबवेेल के विकल्प पर एक ट्यूबवेल की मांग की गई। जिस पर निगम ने टेंडर लगवाकर काम शुरू करवाया, लेकिन ठेकेदार ने इस काम को बीच में छोड़ दिया। इस बारे में निगम अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन निगम अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जल्द करवाया जाएगा समाधान : एक्सईएन
मामला संज्ञान में आ चुका है। मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। वहीं, ठेकेदार को भी तलब किया जाएगा। इस काम को जल्द से जल्द पूरा भी करवाया जाएगा। ताकि लोगों को पीने के पानी की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नवीन सहरावत, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed