फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

अगर आपको एंबुलेंस नहीं मिल रही तो पुलिस को कॉल लगाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
d
जिले की पुलिस ने एक अनूठी पहल की है। कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए पुलिस मुख्यालय पंचकूला से मिली पांच डायल 112 इनोवा गाड़ियों को अस्थायी तौर पर इमरजेंसी एंबुलेंस के तौर पर चलाया जाएगा। इसका मकसद है कि अगर मरीजों को आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस नहीं मिल रही है तो इमरजेंसी एंबुलेंस के लिए संपर्क किया जा सकता है। जिससे मरीज को समय रहते अस्पताल पहुंचा जा सके। हालांकि इन गाड़ियों में एंबुलेंस के अंदर मिलने वाली सुविधाएं नहीं होंगी।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया की किसी भी मरीज को आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस नहीं मिल पा रही है तो वह पुलिस कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 100 पर कॉल कर गाड़ी मंगवा सकते हैं। इन पांच गाड़ियों में से दो गाड़ियां शहर क्षेत्र में, एक समालखा, एक मतलौडा, एक इसराना और सनौली क्षेत्र में 24 घंटे के लिए मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed