{"_id":"608c599d8ebc3e24575157c5","slug":"d-panipat-news-knl68718019","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर को ढ़ाई पेज का धमकी भरा पत्र लिख बदमाशों ने मांगी 10 लाख की फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलर को ढ़ाई पेज का धमकी भरा पत्र लिख बदमाशों ने मांगी 10 लाख की फिरौती
विज्ञापन
तहसील कैंप के न्यूज राम नगर के रहने वाले ज्वेलर को बदमाशों ने ढाई पेज का धमकी भरा पत्र लिखकर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। आरोपियों ने धमकी दी है कि पुलिस में शिकायत देने और मांग पूरी न करने पर पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। ज्वेलर ने निडर होकर शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
न्यू राम नगर निवासी धीरज पुत्र देवीलाल ने बताया कि उनकी इंसार बाजार में श्री जगदंबा के नाम से सुनार की दुकान है। जिसको वह और उसके पिता मिलकर चलाते हैं। वीरवार रात आठ बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। जब वह घर पहुंचा तो दरवाजे पर उसे कुछ पेज पड़े मिले। जो धमकी भरा पत्र था। आरोपियों ने लिखा था कि तुम हमें नहीं जानते, लेकिन हम तुम्हें अच्छी तरह से जानते हैं। हमारी 10 लाख रुपये देने में मदद करो, मदद नहीं की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इसके अलावा लिखा कि पुलिस में सूचना दी तो अंजाम बुरा होगा। इसी प्रकार से ढाई पेज का धमकी भरा पत्र लिखा गया है। जिसके बाद से परिवार सहमा हुआ है। उन्होंने शुक्रवार को घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए हैं।
मकान के सामने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे
धीरज ने बताया कि उनके मकान के सामने एक दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। शुक्रवार को दुकान बंद थी,
शनिवार को दुकान के खुलने पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे। संभावना है कि धमकी भरा पत्र मकान के दरवाजे में रखकर भागने वाले आरोपियों की फुटेज मिल जाएगी।
पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। परिवार से पूछताछ की गई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
-दीपक कुमार, शहर थाना प्रभारी