{"_id":"6068b8b68ebc3ee974450d81","slug":"d-panipat-news-knl66123491","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिलिंग करते समय लापता हुए डॉक्टर खुराना 38 घंटे बाद फतेहपुरी चौक पर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिलिंग करते समय लापता हुए डॉक्टर खुराना 38 घंटे बाद फतेहपुरी चौक पर मिले
विज्ञापन
साइकिलिंग के लिए घर से निकलने के बाद लापता हुए प्रीत विहार कॉलोनी निवासी मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सुदेश खुराना फतेहपुरी चौक के पास शनिवार सुबह नौ बजे बेसुध हालत में मिले। एक पड़ोसी ने उन्हें देखकर सूचना दी, जिसके बाद परिजन उन्हें घर लेकर आए। परिजनों ने बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ बोल नहीं सके। वहीं शहर थाना प्रभारी दीपक कुमार भी बयान दर्ज करने पहुंचे, लेकिन उन्हें भी खाली हाथ लौटना पड़ा।
प्रीत विहार कॉलोनी निवासी डॉ. सुदेश खुराना के पड़ोसी जितेंद्र मेहता ने बताया कि उसके पास सुबह करीब नौ बजे कर्मचारियों की कॉल आई और डॉ. सुदेश खुराना के फतेहपुरी चौक पर होने की सूचना दी। जिसके बाद वह फतेहपुरी चौक पर पहुंचे तो डॉक्टर सुदेश खुराना मिले। जो हाथ में छोटी पानी की बोतल लेकर पैदल चल रहे थे। उन्होंने डॉ. सुदेश खुराना की पत्नी प्रीति खुराना को फोन किया और उनके मिलने की सूचना दी। जिसके बाद वह भी मौके पर पहुंची। वह डॉ. सुदेश को घर लेकर आए। उन्होंने बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन बेसुध हालत में वह बातचीत करने की स्थिति में नहीं थे। वह घर आते ही सो गए।
घर लाकर किया मेडिकल चेकअप, फिर अस्पताल ले गए
पत्नी प्रीति खुराना ने बताया कि बीपी व अन्य कई मेडिकल चेकअप किए, जो सही मिले, लेकिन थकावट और स्ट्रेस की वजह से वह बोलने की स्थिति में नहीं है। करीब चार घंटे आराम करने के बाद वह दोपहर करीब दो बजे उन्हें सामान्य अस्पताल लेकर गए। जहां उनका दोबारा मेडिकल चेकअप कराया, जिसमें भी सभी रिपोर्ट सामान्य मिली।
विज्ञापन
घर आकर जाना पत्नी और 10 वर्षीय बच्ची का हाल
डॉक्टर ने घर आते ही सबसे पहले अपनी पत्नी डॉ. प्रीति और 10 वर्षीय बेटी आनन्या के हालचाल के बारे में पूछा। उन्होंने पानी पीया और सोने के लिए अपने कमरे में चले गए। वह 38 घंटे कहां थे, क्या हुआ, कैसे गए, इस बारे में डॉ. सुदेश ने अभी तक कुछ नहीं बताया।
यह था मामला
बरसत रोड स्थित प्रीत विहार कॉलोनी निवासी सुप्रीति अस्पताल के मालिक मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सुदेश खुराना वीरवार शाम साढ़े छह बजे साइकिलिंग करने के लिए निकले थे, लेकिन संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए थे। देर रात 12 बजे तक वह घर नहीं लौटे तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दी थी। शुक्रवार को सभी डॉक्टर एसपी शशांक कुुमार सावन से भी मिले और पति को ढूंढने में मदद की अपील की थी।