फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

ओपी जैन का नाम आते ही मिलनसार व हंसमुख चेहरा सामने आता है- हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
d
हरियाणा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंगलवार को हरियाणा के पूर्व परिवहन मंत्री ओम प्रकाश जैन ने निधन पर उनके माडल टाऊन स्थित निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने जैन के पुत्र अतुल जैन व भाई रामभज जैन का ढांढस बंधाते हुए कहा कि जैन के जाने से हरियाणा के एक संघर्षशील नेता का अंत हो गया। उन्होंने जीवनभर आम आदमी की लड़ाई लड़ी और जननेता के रूप में नेतृत्व किया। दो बार आजाद विधायक बनकर साबित कर दिया था कि वह लोगों के दिलों में बसते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि ओम प्रकाश जैन एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही मिलनसार, दु:ख-सुख के साथी व हंसमुख व्यक्तित्व आंखों के सामने आ जाता है। इस अवसर पर इसराना के विधायक बलबीर वाल्मीकि, पलवल के विधायक करण सिंह दलाल, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, तेजबीर जागलान, शशि लूथरा, बुल्ले शाह आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व हुड्डा पिछड़ा आयोग के सदस्य राजेंद्र पाल के अंसल स्थित निवास पर उनके पिता जिलेसिंह पाल के निधन पर भी शोक व्यक्त करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed