फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

जहरीली शराब मौत: गांव पत्थरगढ़ और कुराड़ में दो मौत, जहरीली शराब वजह होने की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
d
गांप पत्थरगढ़ और गांव कुराड़ मेें अचानक बीमार पड़ने के बाद दो लोगों की मौत हो गई। उनके परिवारों का कहना है कि वे नशे की हालत में घर आए थे, उनकी मौत भी जहरीली शराब से हुई है। हालांकि इसकी अभी पुष्टी नहीं हुई है। दोनों ही मृतकों का पांच नवंबर को अंतिम संस्कार किया जा चुका है। उधर, पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर परिजनों के दावों को मान लिया जाए तो इस तरह पानीपत में जहरीली से मौतों का आंकड़ा 10 पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

केस: 1
गांव पत्थरगढ़ निवासी शीला ने बताया कि पति बाबू उर्फ काला पुत्र भीम सिंह मजदूरी का काम करता था। चार नवंबर को काम से घर लौटने पर उसकी तबियत खराब हो गई। गांव में एक क्लीनिक से दवा दिलाई। जिसके बाद वह सो गया और पांच नवंबर की सुबह मृत मिला। शीला का दावा है कि उसके पति ने बताया था कि उसने गांव के सरकारी स्कूल में चौकीदार और गांव नवादा पार के एक मजदूर के साथ देसी शराब पी थी। पति का अगले दिन पांच नवंबर को संस्कार कर दिया। जब गांव धनसौली में जहरीली शराब से मौतों का पता चला तो उन्हें भी पति के शराब पीने की बात याद आई। शीला ने कहा कि उनके घर में कमाई का कोई दूसरा जरिया नहीं है। पति बाबू ही एकमात्र कमाने वाला था। अब परिवार में वह, सास, पांच वर्षीय बेटी और डेढ़ वर्षीय बेटा है। उन्होंने कहा कि सरकार से गुजारिश कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, उनकी मदद की जाए।
विज्ञापन

केस:2
गांव कुराड़ निवासी सुरेश पुत्र सुंदर ने बताया कि उसका 37 वर्षीय भाई रमेश चार नवंबर की रात को जब घर आया तो उसकी तबियत बिगड़ गई और पांच नवंबर को उसकी मौत हो गई। सुरेश ने बताया कि मृतक भाई ने बताया था कि वह देशी शराब पीकर आया है। उन्होंने बताया कि वह इस मामले में पुलिस को शिकायत देकर जहरीली शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौतों की कोई जानकारी नहीं है। अभी तक इस मामले में कोई शिकायत भी नहीं मिली है। -सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी सनौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed