{"_id":"5f9085e28ebc3e9bce6142a4","slug":"d-panipat-news-knl48348338","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगी बहनो का रिश्ता आया तो छोटे बेटे की नाबालिग अवस्था में ही शादी कर रहा था परिवार, रूकवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगी बहनो का रिश्ता आया तो छोटे बेटे की नाबालिग अवस्था में ही शादी कर रहा था परिवार, रूकवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास नगर निवासी दो सगे भाईयों की बारात बुधवार को कैथल जानी थी। इस दौरान प्रोटेक्शन अधिकारी को सूचना मिली कि छोटा भाई नाबालिग है। जिस पर अधिकारी मौके पर पहुंची और उम्र की जांच करने पर वह नाबालिग मिला। छोटे भाई की शादी को रुकवाया और कोर्ट में बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत पानीपत जेएमआइसी प्रगति राणा की कोर्ट में बाल विवाह अधिनियम के तहत याचिका लगाई। पिता ने बयान दर्ज कराए कि छोटे बेटे के बालिग होने तक शादी नहीं करेंगे। जिसके बाद बड़े भाई की बारात कैथल गई और छोटा भाई बाराती बनकर गया।
महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि उन्हें बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि एनएफएल के पास विकास नगर में नाबालिग की शादी की जा रही है। जिसके बाद उन्होंने टीम गठित की और वह मौके पर पहुंची। जहां पर बारात की तैयारी चल रही थी। गाड़ी के शीशों पर चस्पा पोस्टर देख पता चला कि एक नहीं सगे दो भाइयों की शादी कैथल के संगरोली निवासी सगी बहनों ज्योति और शिवानी से है। दोनों भाईयों की आयु के स्कूली दस्तावेज पेश करने के लिए कहा। परिजनों ने पहले आयु 21 वर्ष होने की बात कहकर दस्तावेज दिखाने से मना कर दिया, लेकिन सख्ती करने पर पहले बड़े भाई मोहित के दस्तावेज दिखाए, जिनमें वह उसकी आयु 23 थी, वहीं छोटे भाई की 12वीं मार्कशीट में आयु 19 साल मिली। अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि कैथल की प्रोटेक्शन अधिकारी से भी संपर्क किया और सगी बहनों की आयु की जांच करने के लिए कहा।