फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cultural festival to begin today

Panipat News: आज से सजेगा सांस्कृतिक उत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Cultural festival to begin today
पानीपत। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से विद्यार्थियों को हरियाणा की समृद्ध लोककला एवं संस्कृति से जोड़ने और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से जिले में खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। पानीपत जिले में यह उत्सव 20 से 25 जुलाई तक विभिन्न खंडों में आयोजित होगा।
विज्ञापन

इसमें सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थी अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खंड स्तर पर चयनित प्रतिभागी आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को पहले दिन खंड इसराना के गांव जौंधन कलां स्थित जय इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष व पारदर्शी आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला सांस्कृतिक समन्वयक संदीप रत्तेवाल ने बताया कि विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं के बाद अब खंड स्तर पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इसके बाद विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed