फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crops of eight villages were damaged due to toxic gas In Panipat

पानीपत: विषैली गैस से आठ गांवों की फसल खराब हाेने का दावा, जांच शुरू 

Thu, 20 Jan 2022 11:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Jan 2022 11:38 PM IST
सार

पानीपत रिफाइनरी पर विषैली गैस छोड़ने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उपायुक्त ने जांच के लिए कृषि विभाग की टीम भेजी वहीं रिफाइनरी ने आरोप निराधार बताए। 

विज्ञापन
crops of eight villages were damaged due to toxic gas In Panipat
खराब हुई फसल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की पानीपत रिफाइनरी पर ग्रामीणों ने विषैली गैस छोड़ने का आरोप लगाया हैं। रिफाइनरी के आसपास बसे आठ गांवों के ग्रामीणों का आरोप है कि रिफाइनरी से निकली विषैली गैस से 1600 एकड़ में खड़ी फसल खराब हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को रिफाइनरी के गेट पर खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय में शिकायत दी है। प्रशासन ने मामले की जांच के लिए ग्रामीणों से दो दिन का वक्त मांगा है। कृषि विभाग की टीम ने वीरवार को रिफाइनरी के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया है। वहीं दूसरी ओर रिफाइनरी प्रबंधन ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


गांव सिंहपुरा, सिथाना, रजापुर, ददलाना, कुताना, बोहली व रेरकलां के किसान बग्गा, जश्नदीप, शेर सिंह आदि ने बताया कि 13 जनवरी की सुबह करीब साढ़े 11 बजे रिफाइनरी ने विषैली गैस छोड़ी थी।  गैस फैलने पर दम घुटने लगा। काफी देर बाद हालत सामान्य हुए तो देखा कि बरसीन की फसल जल गई है और गेहूं की फसल खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर ग्रामीण एकजुट हुए और मंगलवार को प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन में किसान नेता भी शामिल हुए। इसी दिन पहले ग्रामीण एकजुट होकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। उनके नहीं मिलने पर कार्यालय में अपनी समस्या संबंधित शिकायत पत्र सौंप आए। इसके बाद रिफाइनरी के प्रवेश द्वार के बाहर प्रदर्शन किया और नष्ट हुए फसल के लिए मुआवजे की मांग की है। 


किसान नेता जगदीप सिंह औलक ने आरोप लगाया है कि रिफाइनरी से निकलने वाली गैस की वजह से सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं की फसल सूख गई। दूसरी ओर किसानों के प्रदर्शन के बाद रिफाइनरी प्रबंधन ने किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की। प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना शुरू किया गया। पूरी जांच के लिए किसानों से दो दिन की मोहलत मांगी है।

सभी आरोप निराधार

रिफाइनरी से कभी जहरीली एवं विषैली गैस नहीं निकलती है। आरोप निराधार हैं, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। -महुआ बासु, मुख्य महाप्रबंधक (मासंसा), रिफाइनरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed