{"_id":"63af2df1b887f534375c7c23","slug":"youth-attempted-suicide-in-panipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: दोस्त पत्नी को भगा ले गया, आहत पति ने गला काटकर किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: दोस्त पत्नी को भगा ले गया, आहत पति ने गला काटकर किया आत्महत्या का प्रयास
Sat, 31 Dec 2022 12:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 31 Dec 2022 12:12 AM IST
सार
पानीपत की एक कॉलोनी का मामला है। हालत गंभीर होने पर पीजीआई रेफर किया गया। उसने आरोप लगाया कि दोस्त अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर पत्नी को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
घायल युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के पानीपत की एक कॉलोनी में युवक ने चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास। यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे की है। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया है।
विज्ञापन
युवक ने अपनी पत्नी के भागने के बाद यह कदम उठाया। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी को भगाने वाला कोई और नहीं बल्कि उसी का दोस्त है। दोस्त अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर पत्नी को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल इलाज के नेपाल के युवक ने बताया कि वह पानीपत में काम करता है और एक कॉलोनी में रहता है। उसे पता है कि वह मरने वाला है, लेकिन इससे पहले वह सच्चाई बताना चाहता है। उसने ऐसा कदम इसलिए उठाया, क्योंकि उसका दोस्त और एक अन्य युवक उसकी पत्नी को भगाकर ले गए।
विज्ञापन
पत्नी को भगाने में वहां पुलिस में तैनात एक पुलिसकर्मी भी शामिल है, जो रिश्ते में पत्नी का भाई लगता है। पुलिसकर्मी, दोस्त और एक अन्य युवक मिलकर उस पर पिछले काफी समय से दबाव बना रहे थे, जिस वजह वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह इससे पहले भी एक बार सुसाइड करने का प्रयास कर चुका है। उसका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है।
सांस वाली नली कट चुकी
सामान्य अस्पताल के डॉक्टर गौरव ने बताया कि एम्बुलेंस घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई थी। युवक का गला कटा हुआ था, उन्होंने चेक किया तो सांस वाली नली कटी हुई है, खून भी अधिक बह चुका है। हालत गंभीर है, इसलिए उन्होंने युवक को प्राथमिक इलाज के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया है ।
मामले की पुलिस के पास सूचना आई है, युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, घायल के बयान दर्ज करने के लिए टीम जुट गई है, घायल की तरफ से दिए जाने वाले बयानों पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी