{"_id":"6406ef2a53115ef32d043e13","slug":"woman-dead-found-in-suitcase-in-panipat-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: सूटकेस में मिला महिला का शव, मुंह पर लगी टेप, रस्सी से बंधे थे हाथ पैर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: सूटकेस में मिला महिला का शव, मुंह पर लगी टेप, रस्सी से बंधे थे हाथ पैर
Tue, 07 Mar 2023 01:30 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 07 Mar 2023 01:30 PM IST
सार
पानीपत में बंद सूटकेस में महिला का शव मिला है। महिला के मुंह पर टेप लगी हुई थी। उसके हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे, स्थानीय लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत में रोहतक जयपुर हाइवे पर रेलवे ओवर ब्रिज पर बाईपास पर मंगलवार को बंद सूटकेस में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला के मुंह पर टेप लगी हुई थी। उसके हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे, स्थानीय लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसपी, सीआईए और सेक्टर 29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया । टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
शव को देख क्षेत्र में मचा हड़कंप
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे राहगीरों की नजर सूटकेस पर पड़ी। उन्होंने सूटकेस खोला तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। सूटकेस के अंदर सामान की बजाय महिला का शव था। महिला का शव गली सड़ी हालत में था। मुंह पर टेप लगी थी, उसके हाथ पैर बंधे हुए थे।
विज्ञापन
सूटकेस के अंदर से कोई भी दस्तावेज वगैरह नहीं मिले, जिससे महिला की शिनाख्त हो सके। राहगीरों ने वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही एएसपी मयंक मिश्रा, सेक्टर 29 थाना प्रभारी राकेश वर्मा, सीआईए और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन