{"_id":"64403a24a636b8ab2d06f2b5","slug":"two-youths-were-abducted-and-beaten-with-belts-and-sticks-in-panipat-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: सीआईए कर्मी बनकर दो युवकों का किया अपहरण, बेल्ट व डंडों से पीटा, गाड़ी टकराने की रंजिश में वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: सीआईए कर्मी बनकर दो युवकों का किया अपहरण, बेल्ट व डंडों से पीटा, गाड़ी टकराने की रंजिश में वारदात
Thu, 20 Apr 2023 12:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:29 AM IST
सार
स्कॉर्पियो सवार छह लोगों ने गाड़ी टकराने की रंजिश में मारपीट की। डाहर चौक पर दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई थी। आरोप है कि मॉल के पास ले जाकर पीटा, हाथ जोड़ने पर छोड़ा।
विज्ञापन
युवती के स्वजनों से की मारपीट
- फोटो : Girl's relatives beaten up
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत के डाहर चौक पर बोलेरो और स्कॉर्पियों की टक्कर हो गई। इसी रंजिश में स्कॉर्पियो सवार छह युवकों ने खुद को सीआईए स्टाफ कर्मी बताकर बोलेरो सवार दो युवकों के साथ मारपीट की। दोनों युवक वहां से बचकर बिंझौल मोड़ पहुंचे तो वे वहां भी आ गए और दोनों को अपनी गाड़ी में अपहरण कर सेक्टर 25 मॉल के पीछे ले गए। वहां उन्हें बेल्ट व डंडों से जमकर पीटा।
विज्ञापन
हाथ-पैर पकड़ने पर उन्हें छोड़ा। उन्होंने पुलिस में शिकायत देने पर जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़ितों ने सामान्य अस्पताल में अपना इलाज कराया और मामले की शिकायत आठ मरला चौकी पुलिस को दी।
विज्ञापन
महराणा गांव निवासी सुमित ने बताया कि उसकी गांव में वीटा डेयरी है। 18 अप्रैल को डाहर गांव निवासी दोस्त विजय के साथ वह गोहाना रोड होते हुए डाहर की तरफ जा रहा था। वे बोलेरो गाड़ी में सवार थे। डाहर चौक पर सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो आई। उससे उनकी बोलेरो की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो से छह युवक नीचे उतरे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह उनसे किसी तरह अपना बचाव कर निकल गए और गाड़ी ठीक कराने के लिए बिंझौल मोड़ पर आ गए। आरोपी उनका पीछा करते हुए वहां पहुंच गए और उन पर हमला कर अपनी गाड़ी में डालकर ले गए। उन्हें बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। उसके बाद वह पीटते-पीटते उन्हें सेक्टर 25 स्थित मित्तल मेगा मॉल के पीछे ले आए और वहां पर लाकर भी मारपीट की।
दोस्त को अगले माह जाना है कनाडा
सुमित ने बताया कि दोस्त विजय का वीजा लगा है। उसे अगले माह कनाडा जाना है, लेकिन मारपीट की वजह से उसकी हालत गंभीर बन गई है।
शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी धरपकड़ में टीम जुट गई है। -महिपाल सिंह, प्रभारी, मॉडल टाउन थाना