फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two cousins committed suicide by hanging themselves on tree in Panipat

जंगल में फंदे पर लटके मिले दो मौसेरे भाइयों के शव: करना चाहते थे प्रेम विवाह, इंस्टा पर लगाया था ये स्टेट्स

Wed, 09 Aug 2023 01:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, मतलौडा, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मतलौडा, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 09 Aug 2023 01:08 PM IST
सार

दोनों शेरा गांव के समीप पेड़ पर एक ही रस्सी के दोनों सिरों पर लटके मिले। नानी ने हत्या की आशंका जताई है। तो वहीं मामा बोले कि दोनों एक गांव की दो युवतियों से प्रेम प्रसंग करते थे। शिवरात्रि से पहले प्रेम विवाह करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिजन खफा थे।

विज्ञापन
Two cousins committed suicide by hanging themselves on tree in Panipat
मृतक अंकित और राजन का फाइल फोटो, लगाया गया स्टेट्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पानीपत के मतलौडा थाना क्षेत्र में शेरा रोड पर गुगामेड़ी के समीप बुधवार को दो मौसेरे भाइयों का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव पेड़ पर एक ही रस्सी के दोनों सिरों पर बने फंदों से लटक रहे थे। उनकी नानी ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों युवकों का एक गांव की दो युवतियों के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो उनके घरवालों को मंजूर नहीं था। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद विसरा जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया है।
विज्ञापन


मतलौडा निवासी अशोक मेहनत-मजदूरी करता है। उसके तीन लड़के हैं। बड़ा बेटा राजन (20) मतलौडा में एक सैलून पर काम करता था। उसके साढ़ू-साली का बेटा औसर गांव निवासी अंकित (22) भी करीब 12-14 साल से उसके पास ही रहता था। वह मतलौडा में एक कंबल फैक्टरी में काम करता था। राजन और अंकित में गहरी दोस्ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे साथ रहते थे और एक जैसे ही कपड़े-जूते भी पहनते थे। मंगलवार रात 10 बजे परिवार सो गया था। सुबह अंकित और राजन घर पर नहीं मिले। इस बीच सूचना मिली कि गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर शेरा रोड पर जंगल में दोनों के शव फंदे पर लटक रहे हैं।

मौके पर जाकर देखा तो दोनों के शव पेड़ पर एक ही रस्सी के दोनों सिरों पर बने फंदों से लटक रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। उनका कहना है कि दोनों आत्महत्या नहीं कर सकते। उनकी हत्या कर शव फंदे पर लटकाए गए हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच करे।

शिवरात्रि से पहले करना चाहते थे विवाह
दोनों शिवरात्रि से पहले प्रेम विवाह करना चाहते थे। दोनों ने मंगलवार रात करीब 10 बजे दोनों लड़कियों के साथ सोशल मीडिया पर बात की और फिर वे फोन घर पर रखकर बाहर चले गए। दोनों ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पांच-पांच स्टेटस लगाए। एक अन्य में एक व्यक्ति के खुद को गोली मारने का स्टेटस लगाया है।


दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। फिलहाल इस मामले में 174 की कार्रवाई की गई है और विसरा जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आ रही है। इस दिशा में भी पुलिस जांच कर रही है। - ट्रेनी आईपीएस मनप्रीत, प्रभारी, मतलौडा थाना पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed