{"_id":"64687cc701550f40e70872f5","slug":"three-miscreants-looted-bike-and-cash-from-young-man-in-panipat-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: लघुशंका करने रुके युवक से तीन बदमाशों ने लूटी बाइक और नकदी, फ्लाईओवर के ऊपर की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: लघुशंका करने रुके युवक से तीन बदमाशों ने लूटी बाइक और नकदी, फ्लाईओवर के ऊपर की वारदात
Sat, 20 May 2023 01:24 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 20 May 2023 01:24 PM IST
सार
पीड़ित रवि कुमार ने बताया कि देर रात बाइक पर सवार होकर पानीपत फ्लाईओवर से समालखा की तरफ जा रहा था। जब वह जीटी रोड पर फ्लाईओवर के ऊपर लघु शंका करने के लिए रुका था। इसी बीच बाइक पर सवार होकर पीछे से तीन युवक आए और मारपीट कर उससे पर्स छीन लिया।
विज्ञापन
loot demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत जीटी रोड पर फ्लाईओवर के ऊपर संजय चौक के पास तीन बदमाशों ने लघुशंका करने रुके युवक से मारपीट कर बाइक और नकदी लूट ली और समालखा की तरफ फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस के साथ मिलकर बदमाशों को करीब एक घंटा ढूंढ़ा, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद उसने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है, जिसके आधार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
गांव डोडपुर निवासी रवि कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे वह अपनी सीटी बजाज बाइक पर सवार होकर पानीपत फ्लाईओवर से समालखा की तरफ जा रहा था। जब वह जीटी रोड पर फ्लाईओवर के ऊपर संजय चौक के पास पहुंचे तो वह लघु शंका करने के लिए रुका था। इसी बीच बाइक पर सवार होकर पीछे से तीन युवक आए और मारपीट कर उससे पर्स छीन लिया।
विज्ञापन
डायल 112 पर फोन कर दी घटना की सूचना
पर्स में उसके 1500 रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आरसी, कैनरा बैंक व सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के डेबीट कार्ड थे। इसी बीच बदमाशों ने उससे चाबी छीन ली और उससे बाइक लूटकर समालखा की तरफ फरार हो गए। उसने डायल 112 पर फोन कर वारदात की सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई। करीब एक घंटा तलाश के बाद उनका कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उन्होंने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
बाइक चालक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, बदमाशों की धरपकड़ में सीआईए के साथ साथ थाना पुलिस की टीम जुटी हुई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। --इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन, प्रभारी, शहर थाना।