{"_id":"7e7ca70341378ab2469d5a960bb9c7d2","slug":"suicide-at-panipat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी के कारण युवक ने लगाया फंदा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्थिक तंगी के कारण युवक ने लगाया फंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Sat, 22 Aug 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की मोती राम कॉलोनी में एक युवक ने आर्थिक तंगी के चलते रसोई में चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
वह पिछले कई दिनों से आर्थिक तंगी के चलते परेशान चल रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
जानकारी के मुुताबिक मोतीराम कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय मुकेश कुमार आर्थिक तंगी के चलते पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था। वह एक फैक्ट्री में मेहनत मजदूरी करता था।
विज्ञापन
शुक्रवार को वह फैक्ट्री में काम करके घर आने के बाद रसोई में फैन बॉक्स के कुंडे में चुन्नी से फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद मुकेश का छोटा भाई गौरव जब घर आया तो भाई को फंदे पर लटकता देख वह मदद के लिए बाहर की तरफ दौड़ा। इतनी ही देर में उसका बड़ा भाई अनिल भी पहुंच गया।
विज्ञापन
उन्होंने मुकेश केे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुुकी थी। उसे इलाज के लिए सामान्य अस्पताल भी लाया गया। मृतक के भाई गौरव ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था।
कई बार जब उन्होंने परेशानी का कारण पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। वह एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। उस दिन भी वह फैक्ट्री से ही काम करके लौटा था। जब वह घर पहुंचा तो उस समय घर में कोई नहीं था।