फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police officer son blackmailed by making obscene video in Panipat, miscreants cheated 60 thousand

Panipat: पुलिस कर्मचारी के बेटे की अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, बदमाशों ने ठगे 60 हजार

Wed, 05 Jul 2023 12:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 05 Jul 2023 12:44 PM IST
सार

पुलिस लाइन निवासी युवक ने बताया कि उसके पिता पुलिस में माली के पद पर कार्यरत हैं। 11 मई को उसके पास एक अज्ञात नंबर से व्हाट्स एप कॉल आई। काॅल रिसीव करते ही एक लड़की ने उसको अपनी बातों में उलझाना शुरू कर दिया। युवती कपड़े उतारने शुरू कर दिए और उसकी भी वीडियो बना ली।

विज्ञापन
Police officer son blackmailed by making obscene video in Panipat, miscreants cheated 60 thousand
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पानीपत में पुलिस कर्मचारी के बेटे की अश्लील वीडियो बना ठगों ने उससे 60 हजार रुपये ठग लिए। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवक को डराया गया था। युवक ने इसकी शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी। यहां से शिकायत को साइबर अपराध पुलिस थाना में भेजा है। अब पुलिस मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस लाइन निवासी युवक ने बताया कि उसके पिता पुलिस में माली के पद पर कार्यरत हैं। 11 मई को उसके पास एक अज्ञात नंबर से व्हाट्स एप कॉल आई। काॅल रिसीव करते ही एक लड़की ने उसको अपनी बातों में उलझाना शुरू कर दिया। युवती कपड़े उतारने शुरू कर दिए और उसकी भी वीडियो बना ली। कुछ देर बाद गिरोह के अन्य सदस्यों ने उसे कॉल करके ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
तीन दिन बाद नकली सीबीआई और यू-ट्यूबर बनकर कॉल की और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। आरोपियों के झांसे में फंसकर उसने कई बार में 60 हजार रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। ठगी की शिकायत उसने पुलिस को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed