फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   polic, action, about

हुड़दंग मचाने वालों पर की कार्रवाई

Wed, 15 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Wed, 15 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
polic, action, about
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। साइलेंसर निकालकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दर्जनों के चालान काटे। जबकि 35 के करीबन मोटरसाइकिलों को इंपाउंड किया। पुलिस की इस कार्रवाई से कई बाइक चालकों ने भागकर अपना पीछा छुड़वाया। डीएसपी, डीआरओ और सीटीएम भी पुलिस टीमों के साथ हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते दिखे। डीआरओ और सीटीएम सोमवार की सुबह असंध रोड नाके पर पहुंचे। जहां पर नाका लगाकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान साइलेंसर निकालकर हुड़दंग करने वालों की 6 मोटरसाइकिलों को इंपाउंड किया। असंध रोड चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार के अनुसार उन्होंने टीमें गठित करके दिनभर क्षेत्र के अंतर्गत शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त करके हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इसी प्रकार थाना चांदनी बाग के प्रभारी जसपाल सिंह ढिल्लो व बलजीत नगर चौकी प्रभारी बलबीर सिंह द्वारा फ्लैग मार्च चलाकर हुड़दंगबाजों को पकड़ा। पुलिस कार्रवाई में अलग-अलग क्षेत्रों से 65 के करीब मोटरसाइकिलों के चालान काटे गए। वहीं 35 मोटरसाइकिलों को इंपाउंड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed