फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Young man became fake TTE for recovery, real caught and handed over to police

Panipat: वसूली के लिए बना नकली टीटीई, रौब के साथ चेक किए टिकट, असली आया तो खुली पोल, पुलिस को सौंपा

Thu, 24 Aug 2023 12:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 24 Aug 2023 12:36 AM IST
सार

नेता जी एक्सप्रेस में रौब के साथ टिकट चेकिंग कर रहा था। इसके बाद असली टीटीई ने नकली टीटीई को पकड़ लिया। मुख्यालय में सूचना देकर आरोपी को जीआरपी को सौंप दिया।

विज्ञापन
Panipat: Young man became fake TTE for recovery, real caught and handed over to police
tte

विस्तार

एक्सप्रेस ट्रेनों में बेटिकट यात्रियाें से वसूली के चक्कर में 21 साल का युवक नकली टीटीई बन गया। मंगलवार रात सवा 10 बजे नेताजी एक्सप्रेस में रौब के साथ यात्रियों का टिकट चेक करने लगा। असली टीटीई ने यात्री से टिकट मांगी तो यात्री ने बार-बार चेकिंग कर नींद में खलल न डालने की बात कही। पूछताछ करने पर पांच मिनट पहले ही टिकट दिखाने की बात कही। टीटीई ने यात्री को साथ लेकर तलाश शुरू की और नकली टीटीई को पकड़ लिया। मुख्यालय में सूचना देकर आरोपी को जीआरपी को सौंप दिया।

विज्ञापन


शिकायत में टीटीई नवीन कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को नेताजी एक्सप्रेस में एस-6 से एस-8 बोगियों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक लड़के के द्वारा पहले ही एस-8 बोगी में चेकिंग कर लेने के बारे में पता चला। आरोपी युवक ने टीटीई की ही तरह सफेद कमीज, काली पैंट पहन रखी थी। उसके गले में एक फर्जी आईकार्ड भी था।
विज्ञापन


उन्होंने आरोपी को आरपीएफ के हवाले कर दिया। आरपीएफ के जवानों ने पानीपत स्टेशन पर आरोपी युवक को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। आरोपी ने अपनी पहचान रंजीत कुमार निवासी गांव सियाबुलपुर, जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई महीने से कर रहा था चेकिंग
पूछताछ में पता चला कि आरोपी रंजीत महीने में 10 दिन ट्रेन में सफर करता था। वह पहले ट्रेन में स्लीपर क्लास में अपनी टिकट बुक कराता, फिर उस बोगी के आसपास के चार से पांच डिब्बों में चेकिंग करता। अगर बोगी में टीटीई या अन्य कोई रेलवे कर्मचारी दिखाई देता तो आईडी कार्ड छिपाकर अपनी टिकट दिखाते हुए सीट के बारे में पूछने लगता। वह पिछले ढाई महीने से ट्रेन में चेकिंग कर रहा था। जीआरपी थाना प्रभारी सूरतपाल ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed