फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, wife,ded,beta,husband

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति व बेटा घायल

Mon, 23 Jan 2017 11:49 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Mon, 23 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
असंध रोड पर लालबत्ती चौक के पास स्कूटी सवार दंपत्ति को कार ने टक्कर मार दी। घटना में पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति और बेटे को चोट आई है। दंपति बेटे के साथ देर रात को शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कच्चा कैंप नजदीक शिवालय मंदिर निवासी गुलशन अपनी पत्नी साक्षी (30) व नौ वर्षीय बेटे वंश के साथ रविवार रात को सेक्टर-25 में एक शादी समारोह में गया था। देर रात स्कूटी से घर की तरफ लौट रहे थे। असंध रोड पर लालबत्ती के नजदीक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें तीनों घायल हो गए। कार चालक हादसे के बाद कार छोड़कर फरार हो गया। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने साक्षी की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन उसको लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। साक्षी ने यहां पर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गुलशन व वंश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। थाना शहर पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को शवगृह में रखवा दिया और सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed