फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, udyami,loot

दो चौकियों के बीच उद्यमी से लूट

Wed, 15 Feb 2017 05:17 PM IST
panipat beuro
panipat beuro Updated Wed, 15 Feb 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने आठ मरला और मॉडल टाउन दो चौकियों के बीच से उद्यमी के साथ मारपीट कर हजारों की नकदी और मोबाइल लूट ले गए।
विज्ञापन

उद्यमी स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। दो चौकियों के बीच लूटपाट की वारदात के बाद पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ को लेकर नाकाबंदी की, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुट गई है। हुडा के सेक्टर 25 की झाड़ियों व जाटल रोड पर छापामारी की। पुलिस ने वारदात का जल्द खुलासा करने का दावा किया है।
शास्त्री कॉलोनी निवासी राजन का जाटल रोड शनि मंदिर के पास वेस्ट का गोदाम  है। रविवार देर सायं गोदाम से स्कूटी से घर की तरफ आ रहा था। उद्यमी जैसे ही आठ मरला चौक के नजदीक पहुंचा तो वहां पहले से खड़े पांच बदमाशों ने घेर लिया और मारपीट कर साढ़े आठ हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। उद्यमी ने बहादुरी का परिचय देते हुए बदमाशों को कुछ दूरी तक पीछा किया, लेकिन उद्यमी उनको पकड़ने में असफल रहा। उद्यमी ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। आठ मरला चौकी ने मौके पर पहुुंचकर कार्रवाई करते हुए उद्यमी के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही साइबर सेल की टीम ने उद्यमी के मोबाइल की ट्रेसिंग के आधार पर हुडा के सेक्टर-25 व जाटल रोड पर छानबीन भी की, लेकिन साइबर सैल को इसमें किसी तरह की सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


पुलिस को आठ मरला के पास एक व्यक्ति के साथ नकदी व मोबाइल लूट की सूचना मिली है। पुलिस ने सूचना के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राममेहर सिंह, प्रभारी, आठ मरला चौकी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed