{"_id":"649f2b51746f714425092993","slug":"panipat-two-businessmen-quarrel-over-barking-of-dogs-two-injured-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: कुत्तों के भौंकने पर दो कारोबारियों में झगड़ा, दो घायल, एक के सिर में चार टांके आए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: कुत्तों के भौंकने पर दो कारोबारियों में झगड़ा, दो घायल, एक के सिर में चार टांके आए
Sat, 01 Jul 2023 12:51 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:51 AM IST
सार
एक कारोबारी के सिर में चार टांके आए हैं। भतीजे के माथे की हड्डी टूटी है। कारोबारी का कहना है कि आरोपियों ने उसके सिर पर व भतीजे के माथे पर ईंट से वार किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के पानीपत के अंसल में दो पड़ोसियों के कुत्तों के एक दूसरे पर भौंकने पर मालिकों में झगड़ा हो गया। पड़ोसी ने कारोबारी और उसके भतीजे पर ईंट व डंडे से हमला कर दिया। कारोबारी के सिर में चार टांके आए हैं और भतीजे के माथे की हड्डी टूट गई। वह निजी अस्पताल में आईसीयू वार्ड में भर्ती है। सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अंसल निवासी अजय हुड़िया ने बताया कि वह 27 जून की रात करीब नौ बजे अपनी पत्नी के साथ अपने कुत्ते को घुमाने के लिए घर के बाहर निकला था। इसी बीच पड़ोस का कुत्ता उनके घर में दाखिल हुआ, जिसको देखकर उनका कुत्ता भौंकने लगा। उसने अपने कुत्ते को पकड़ लिया। पड़ोसी कारोबारी नीटू उनके साथ बहस करने लगा। उन्होंने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।
वह हाथापाई पर उतर आया। नीटू ने उसकी गर्दन पकड़ ली और मुक्के मारने लगा। उसकी पत्नी के हाथ पर ईंट मारी। जिसके बाद वह अपने घर आ गया। नीटू ने अपने बेटों और भाइयों के साथ मिलकर लाठी व चाकू लेकर उसके घर के बाहर आए और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
कुछ देर बाद उसका भतीजा प्रिकुल अपनी पत्नी पत्नी व तीन साल के बेटे के साथ खाना खाने के लिए उनके घर पहुंचा तो नीटू और उसके बेटों ने प्रिकुल के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। वह हमले की आवाज सुनकर बाहर निकले तो आरोपियों ने उन पर ईंट व डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके सिर पर व भतीजे के माथे पर ईंट से वार किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।