फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat STF arrested drug smuggler, arrested three accused with opium and charas worth nine lakhs

Panipat: STF ने नशा तस्करों को किया काबू, नौ लाख की अफीम व चरस के साथ तीन आरोपी पकड़े

Thu, 29 Jun 2023 12:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 29 Jun 2023 12:55 PM IST
सार

पानीपत पुलिस को दी शिकायत में एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि वह सोनीपत एसटीएफ में तैनात है। बुधवार को वह टीम के साथ करनाल पानीपत रोड नजदीक टोल प्लाजा पर मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली की तीन युवक हिमाचल से मादक पदार्थ खरीदकर लेकर आ रहे है।

विज्ञापन
Panipat STF arrested drug smuggler, arrested three accused with opium and charas worth nine lakhs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पानीपत टोल प्लाजा पर नाकाबंदी कर सोनीपत एसटीएफ ने तीन नशा तस्करों को 9 लाख रुपये की चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जिनमें दो आरोपी पंजाब और एक सोनीपत का रहने वाला है। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह हिमाचल से कम दामों पर अफीम और चरस खरीदकर लाए थे। इसे अब सोनीपत और पानीपत में अधिक मुनाफे पर बेचना था। आरोपियों के पास से 3 किलोग्राम से अधिक नशा बरामद हुआ है। एसटीएफ ने तीनों के खिलाफ सेक्टर 13-17 थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। गहनता से पूछताछ करने के लिए उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

विज्ञापन


सीट के नीचे बैग में मिली चरस और अफीम
सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि वह सोनीपत एसटीएफ में तैनात है। बुधवार को वह टीम के साथ करनाल पानीपत रोड नजदीक टोल प्लाजा पर मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली की तीन युवक हिमाचल से मादक पदार्थ खरीदकर लेकर आ रहे है। सूचना के आधार पर पानीपत में जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरु की। इसी बीच करनाल की तरफ से एक सिलेरियो कार आती हुई दिखाई दी। जिसे टीम ने साइड में रूकवा लिया। पूछताछ करने पर तीनों ने अपनी पहचान सोनीपत के पांची जाटान निवासी राकेश उर्फ राका, पंजाब के गांव घटोर निवासी हरप्रीत और गुरतेज उर्फ गुरी के रूप में बताई। मौके पर राजपत्रित अधिकारी ईटीओ योगेश भारद्वाज को बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में तलाशी अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन


सीट के नीचे बैग में कपड़ों के नीचे रखी हुई थी अफीम
एसटीएफ ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी चालक राकेश की सीट के नीचे से बैग बरामद हुआ। जिसकी तलाशी ली तो बैग में कपड़ों के नीचे तीन पैकेट मिले। जिनमें 1 किलो 524 ग्राम अफीम बरामद हुई। परिचालक सीट पर बैठे हरप्रीत के पास पैरों में रखी पॉलीथिन को चेक किया तो उसमें से 605 ग्राम चरस बरामद हुई। पिछली सीट पर बैठे गुरतेज के पास रखे हुए बैग में कपड़ों के नीचे दो पैकेट व एक पॉलीथिन में से 1 किलो 235 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 13-17 थाने में कराया मुकदमा दर्ज
एसटीएफ ने सेक्टर 13-17 थाना में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस  एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आज आरोपियों कोर्ट में पेश करेगी और पूछताछ करेगी कि वह आखिर किससे से मादक पदार्थ खरीदकर लाए थे, पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर उन्हें गिरफ्तार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed