{"_id":"578a89cc4f1c1bb17b13ec8f","slug":"panipat-police-suicide-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मैं जिंदगी से तंग आ चुका हूं, पुलिस के पास बचाने को है दस मिनट’ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘मैं जिंदगी से तंग आ चुका हूं, पुलिस के पास बचाने को है दस मिनट’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मैं जिंदगी से तंग आ चुका हूं। यदि पुलिस मुझे बचाना चाहती है तो उसके पास केवल दस मिनट है’। यह फोन पुलिस को करने के बाद शहर के तहसील कैंप स्थित भगत नगर में एक व्यक्ति फंदे पर झूल गया। पुलिस के पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है मरने वाला अपनी लड़की की शादी रुकने के बाद से परेशान चल रहा था। थाना शहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
भगत नगर निवासी दीप ने शनिवार शाम को पुलिस के पास फोन किया। फोन रखने के बाद उसने मकान में ही फंदा लगाकर जान दे दी। इधर फोन रखते ही पुलिस दीप के घर की तरफ दौड़ पड़ी। अचानक पुलिस को देख आसपास के लोग दंग रह गए। पुलिस और अन्य लोग अंदर पहुंचे, तो दीप फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि दीप कई दिन से परिवार के सदस्यों से भी दूर-दूर रहता था।
वर्जन
थाना पुलिस को एक व्यक्ति के फांसी पर लटकने की सूचना आई थी। वे तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को वहां एक व्यक्ति फंदे पर लटका मिला। शव को शवगृह में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर।