{"_id":"585acd714f1c1b3e4de390e0","slug":"panipat-parchi-ko-lekar-vavad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग की पर्ची को लेकर विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्किंग की पर्ची को लेकर विवाद
panipat, parchi ko lekar vavad
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
x
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु सचिवालय की पार्किंग के एक कर्मी के साथ मारपीट कर करीब 15 हजार रुपये छीन लिए गए। विवाद पार्किंग की पर्ची को लेकर हुआ था। पार्किंग कर्मियों ने सेक्टर-छह चौकी पुलिस को इसकी शिकायत दे दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को लघु सचिवालय स्थित पार्किंग में कार सवार दो युवकों की पार्किंग की पर्ची को लेकर विवाद हो गया। पार्किंग कर्मी नीरज कुमार ने बताया वह दो अन्य कर्मचारियों के साथ बुधवार को पार्किंग पर काम कर रहा था। कार सवार दो युवकों ने पर्ची लेने पर विवाद कर दिया।
अन्य लोगों ने मामले को सुलझवा दिया। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद ही उक्त दोनों युवक अपने कई साथियों के साथ पार्किंग में पहुंचे। उन्होंने उस पर डंडों से हमला कर दिया और उससे करीब 15 हजार रुपये छीन ले गए। हमलावर कुछ ही देर में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। नीरज कुमार ने सेक्टर-छह चौकी पुलिस को इसकी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। सेक्टर-छह चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस को पार्किंग कर्मी नीरज कुमार की शिकायत मिली है। फिलहाल दोनों पक्षों बातचीत कर मामले को सुलझाने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने सुलह न होने पर शिकायत पर कार्रवाई करेगी।