फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Khurda operator commits suicide by shooting himself with a licensed revolver

Panipat: लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार खुर्दा संचालक ने दी जान, हनुमान कॉलोनी का रहने वाला था

Sat, 02 Mar 2024 09:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Mar 2024 09:27 PM IST
सार

मृतक साहिल कुटानी रोड स्थित हनुमान कॉलोनी का रहने वाला था। नवंबर-2022 में शादी हुई थी। उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। लिखा है कि कृपा मेरी मौत का जिम्मेदार किसी को न ठहराया जाए....

विज्ञापन
Panipat: Khurda operator commits suicide by shooting himself with a licensed revolver
मृतक साहिल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के कुटानी रोड स्थित हनुमान कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय खुर्दा संचालक ने शनिवार दोपहर को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को सिर में गोली मार ली। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।

विज्ञापन


उसने लिखा कि वह अपनी जिंदगी से परेशान चल रहा था। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। एफएसएल टीम ने भी मौके का मुआयना किया। इस दौरान मृतक की पिस्टल भी मौके से बरामद की गई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि हनुमान कॉलोनी निवासी साहिल कश्यप (24) शराब का खुर्दा चलाता था। वह शनिवार सुबह घर से हनुमान कॉलोनी स्थित खुर्दे पर गया था, जहां दोपहर करीब डेढ़ बजे उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी, थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। घटना का पता चलते ही परिवार व रिश्तेदार जिला नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि साहिल की शादी नवंबर 2022 में हुई थी। उसका बड़ा भाई राहुल उर्फ झटका है। उस पर कई मामले भी विचाराधीन हैं।


मैं जिंदगी से परेशान हूं, अपनी मौत का खुद जिम्मेदार हूं
मैं साहिल कश्यप अपने होशोहवास में लिख रहा हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं। मेरे मरने के बाद कोई और मेरी मौत का जिम्मेदार न होगा, मैं खुद हूं। अपने होशोहवास में मैं खुद मर रहा हूं। मैं इस जिदंगी से बहुत परेशान था। इसलिए मैं मर रहा हूं। कृपा मेरी मौत का जिम्मेदार किसी को न ठहराया जाए..... इसके नीचे साहिल कश्यप के हस्ताक्षर और दो मार्च 2024 की तिथि लिखी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed