{"_id":"57f54cef4f1c1b940a270928","slug":"panipat-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली घी के दिल्ली ही नहीं नोएडा से भी जुड़े तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली घी के दिल्ली ही नहीं नोएडा से भी जुड़े तार
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत में पकड़े गए पतंजलि समेत कई नामी कंपनियों का नकली घी तैयार करने के तार दिल्ली और नोएडा से जुड़े हुए हैं। सीआईए-टू ने दिल्ली व नोएडा में डेरा डाल दिया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि दोनों शहरों में त्योहारों से पहले नकली घी का और भी भंडाफोड़ हो सकता है। वहीं पुलिस ने गुड़ मंडी स्थित रमेश पंसारी के संचालक रमेश कुमार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी दुकान संचालक को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सीआईए-टू पानीपत स्टाफ ने दूसरे विभागों की टीमों के साथ बुधवार को रमेश पंसारी द्वारा बताए नकली घी के निर्माताओं के दिल्ली और नोएडा स्थित ठिकानों पर छापा मारा। पुलिस को प्राथमिक जांच में इतनी खास सफलता नहीं मिल सकी। अधिकारियों ने दावा किया कुछ समय में दिल्ली और नोएडा से घी के साथ दूसरे खाद्य पदार्थ नकली पाए जाने का भंडाफोड़ किया जा सकता है। सीआईए-टू पानीपत ने आरोपी रमेश पंसारी के संचालक गांधी मंडी निवासी रमेश के खिलाफ मिलावटी सामान बेचने के साथ धोखाधड़ी व दूसरी कंपनियों की मुहर इस्तेमाल करने का भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
यह है मामला
सीआईए-टू पानीपत ने डीएफएससी व खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ हरियाणा फ्रेस के संचालक राजकुमार कालड़ा निवासी अंसल सुशांत सिटी की शिकायत पर मंगलवार को गुड़ मंडी स्थित रमेश पंसारी की दुकान पर छापा मारा था। तीनों विभागों की टीमों ने दुकान से करीब डेढ़ क्विंटल नकली घी बरामद किया था। दुकान से बरामद घी के टीनों व पेटियों पर पतंजलि व हरियाणा फ्रेस समेत कई कंपनियों की मुहर लगी हुई थी। पुलिस ने रमेश पंसारी दुकान के संचालक रमेश निवासी गांधी मंडी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने रमेश पंसारी की सूचना के आधार पर दिल्ली और नोएडा में कई स्थानों पर छापेमारी की है। पुलिस को फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है। वे ऐसे संदिग्ध ठिकानों पर नजर रखे हुए है। इसको लेकर जल्द ही बड़ा खुलासा किया जाएगा।
मनोज वर्मा, प्रभारी, सीआईए-टू पानीपत।