फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Murder Accused was arrested by CIA-1 after encounter in Panipat

पानीपत: मुठभेड़ के बाद धरा गया तेल व्यापारी की हत्या का आरोपी बदमाश, सीआईए स्टाफ ने देर रात की नाकाबंदी

Fri, 25 Feb 2022 12:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 12:33 PM IST
सार

व्यापारी राजकुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया था। आरोपियों की पहचान प्रशांत निवासी पंचवटी कॉलोनी, वंश उर्फ विशु निवासी मातापूली रोड व अंशुल निवासी शास्त्री कॉलोनी भापरा रोड समालखा के रूप में हुई थी।

विज्ञापन
Murder Accused was arrested by CIA-1 after encounter in Panipat
पानीपत में पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

समालखा में घी व तेल व्यापारी की हत्या करने वाले एक लाख के इनामी बदमाश को गुरुवार देर रात सीआईए-1 ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों तरफ से कई राउंड फायर किए गए, हालांकि गनीमत रही कि मुठभेड़ में सभी सुरक्षित हैं। बदमाश के कब्जे से अवैध देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ है गहनता से पूछताछ करने के लिए सीआईए बदमाश को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सीआईए-1 की टीम समालखा के गांव हथवाला अड्डे पर मौजूद थी। इसी बीच सूचना मिली कि सोनीपत, रोहतक और समालखा में हुई हत्या के मामलों में वांछित बदमाश गांव आट्टा निवासी दीपक उर्फ कुकू हथवाला रोड से होते हुए गांव जा रहा है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने गांव डिकाडला से पहले हथवाला रोड पर नाकाबंदी की। इसी बीच बदमाश आया, पुलिस ने बदमाश को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस की टीम पर दो राउंड फायर किए और बाइक घुमाकर समालखा की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने कंट्रोल रूम में सूचना देकर समालखा क्षेत्र में नाकाबंदी कराई। कुछ देर बाद बदमाश जौरासी गांव से हथवाला रोड पर आता दिखाई दिया। बदमाश ने इस बार फिर पुलिस की टीम पर एक राउंड फायर किया, जो मिस हो गया।

विज्ञापन

पुलिस ने अपनी सुरक्षा में किए फायर और बदमाश को दबोचा

इसके बाद पुलिस ने अपनी जान बचाने के लिए सरकारी पिस्टल से बदमाश पर एक फायर किया। बदमाश दोबारा भागने लगा, लेकिन इस बार पुलिस ने बदमाश को काबू कर लिया। बदमाश दीपक उर्फ कुकू की तलाशी लेने पर जेब से 32 बोर का पिस्टल बरामद हुआ। वहीं पिस्टल को चेक करने पर एक कारतूस मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की बाइक होने की आशंका

बदमाश जिस बाइक पर सवार होकर घूम रहा था, उसके आगे और पीछे दोनों ही नंबर प्लेट गायब थी। इसलिए आशंका है कि बाइक भी चोरी की हो सकती है। बदमाश को काबू करने के बाद सीआईए ने समालखा थाने में आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धारा समेत विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।


  

तीन आरोपियों को भेजा जा चुका जेल

व्यापारी राजकुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया था। आरोपियों की पहचान प्रशांत निवासी पंचवटी कॉलोनी, वंश उर्फ विशु निवासी मातापूली रोड व अंशुल निवासी शास्त्री कॉलोनी भापरा रोड समालखा के रूप में हुई थी। जिनको जेल भेजा जा चुका है, जबकि वारदात में शामिल इनका एक साथी दीपक उर्फ कुकू पुत्र सुल्तान निवासी आट्टा, समालखा अभी फरार चल रहा था। आरोपी की सूचना देने पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed