{"_id":"588f885b4f1c1b7c3de81666","slug":"morning-early-out-traner-fairing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह सैर पर निकले जिम ट्रेनर को मारी गोली, गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुबह सैर पर निकले जिम ट्रेनर को मारी गोली, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/मतलौडा। गांव नारा में सोमवार सुबह खेतों में सैर करने गए जिम ट्रेन को तीन बदमाशों ने गोली मार दी। जिम ट्रेनर को तीन गोलियां लगी हैं। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। परिजनों ने किसी तरह की दुश्मनी होने से इनकार किया है। पुलिस जिम ट्रेनर के बयान के लिए उनके होश में आने का इंतजार कर रही है। मतलौडा थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव नारा निवासी 35 साल का अजीत रोजाना की तरफ सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव में ईश्वर के डेरे की तरफ सैर करने गया था। वह वापस आते समय खुंब फार्म के पास पहुंचा तो वहां पहले से खड़े तीन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद हमलावर भाग गए। गोलियां चलने की आवाज सुनकर खुंब फार्म पर काम करने वाला एक व्यक्ति बाहर आया तो उसने अजीत को घायल देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना अजीत के परिजनों को दी। परिजनों ने अजीत को शहर के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि अजीत को तीन गोलियां लगी है। दो गोलियां छाती में दाहिनी तरफ, जबकि एक गोली बायें कंधे पर लगी है। निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने अजीत की हालत नाजुक बताई है।
नहीं है किसी से दुश्मनी
परिजनों का कहना है कि अजीत पानीपत में जिम चलाता है। गांव की खेतीबाड़ी भी संभालता है। गांव मेें अजीत की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं हैं। अजीत को गोली मारने वाले कौन हैं, इसके बारे में उन्हें कुछ पता नहीं। अजीत के होश में आने के बाद ही मामले का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
गांव नारा में सैर पर निकले अजीत को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है। अजीत का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अजीत के होश में आने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
सतपाल एएसआई, जांच अधिकारी, थाना मतलौडा।