{"_id":"58e2957b4f1c1bbf6e5b521b","slug":"mcom-student-bank-job-forjary","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमकॉम की छात्रा को बैंक में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमकॉम की छात्रा को बैंक में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगा
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। बैंक में सीनियर एक्जीक्यूटिव का पद दिलाने का झांसा देकर एमकॉम की एक छात्रा से हजारों रुपये ठग लिए गए। छात्रा से कभी पेनल्टी तो कभी कागजों के वेरिफिकेशन के नाम पर बार-बार रुपये एेंठे गए। आरोपियों ने छात्रा से 80 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित छात्रा अपने परिजनों के साथ शिकायत लेकर आठ मरला पुलिस चौकी पहुंची।
थाना माडल टाउन के अंतर्गत मुखीजा कॉलोनी निवासी कंचन ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर के सरकारी कॉलेज में एमकॉम फाइनल की छात्रा है। उसके पास गुड़गांव से एक व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि वह उसे एचडीएफसी बैंक में सीनियर एक्जीक्यूटिव के पद पर नौकरी दिलवा सकता। इसके लिए उसे कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी हाेंगी। इसके बाद ठगी करने वाले व्यक्ति ने उसे तीन अलग-अलग बैंकों के अकाउंट दिए। इनमें उसने व्यक्ति के कहने पर नौ बार रुपये जमा कराए। यह क्रम जनवरी माह से 17 फरवरी तक चला। छात्रा कंचन ने बताया कि रुपये ठगने के बाद व्यक्ति ने न तो उसकी नौकरी लगवाई और न ही रुपये लौटाए। आरोपी ने उससे कुल 79 हजार पांच सौ रुपये ठग लिए। सोमवार सुबह कंचन अपने परिजनों के साथ पुलिस चौकी पहुंची। यहां उसने लिखित शिकायत देकर ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
ऐसे ठगे गए रुपये
माह ऐसे दिया लालच रुपये
7 जनवरी नौकरी का झांसा 1600
12 जनवरी कागजात वैरीफिकेशन 2700
13 जनवरी कागजों की चेकिंग 2700
17 जनवरी मीटिंग का खर्चा 10,000
20 जनवरी पेनल्टी चार्ज 15,000
27 जनवरी नया अकाउंट खोलने 10,000
1 फरवरी इंटरव्यू में पास कराने की फीस 10,000
4 फरवरी जॉब का कार्ड बनाने के लिए 15,000
7 फरवरी रुपये लौटाने का चार्ज 12,800
एमकॉम की छात्रा से नौकरी का झांसा देकर हजारों रुपये ठगी करने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित छात्रा ने लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उसे न्याय दिलाया जाएगा। यह पता लगाया जाएगा कि ठग करने वालों के तार कहां-कहां और जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
सुरेंद्र कुमार, प्रभारी, आठ मरला पुलिस चौकी पानीपत।