फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   injured, staion, barauni, rpf, die

घायल तड़पता रहा, आरपीएफ हड़काती रही, मौत

Thu, 16 Feb 2017 12:40 AM IST
पानीपत/अमर उजाला/ब्यूरो
पानीपत/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Thu, 16 Feb 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
injured, staion, barauni, rpf, die
कानपुर - फोटो : demo
रेलवे स्टेशन पर बरोनी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने के दौरान भीड़ के चलते एक यात्री की नीचे गिरकर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआपी ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। मरने वाले का नाम करनाल निवासी भारत बताया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरपीएफ समय पर इलाज कराने ले जाती तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। वह बहुत देर तक प्लेटफार्म पर ही तड़पता रहा। कर्मियों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की बजाय उसको धमकाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


पानीपत रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर को बरोनी एक्सप्रेस पहुंची। रेल में पहले से ही भीड़ होने के चलते यात्रियों में ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक यात्री ट्रेन में सवार होने के प्रयास में नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। आरपीएफ कर्मी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि आरपीएफ कर्मियों ने उसको वहीं पर धमकाना शुरू कर दिया, जबकि घायल इलाज के लिए तड़पता रहा। इसी बीच रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का जमघट लग गया।

रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। यात्री की मौत की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी ने शव की शिनाख्त भारत निवासी करनाल के रूप में की। जीआरपी ने उसके परिजनों को सूचना दी। 

रेलवे स्टेशन पर बरोनी एक्सप्रेस की चपेट में आने पर एक यात्री घायल हो गया था। रेलवे स्टेशन पर घायल के मामले में कार्रवाई आरपीएफ की बनती है। यात्री ने अस्पताल में ले जाते समय दम तोड़ दिया। जीआरपी ने शव को शवगृह में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया है। शव का वीरवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

बृजपाल राणा, प्रभारी, जीआरपी, पानीपत। 

रेलवे स्टेशन पर दोपहर के समय बरोनी की चपेट में आने से एक यात्री बुरी तरह से घायल हो गया था। आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन घायल को समय पर इलाज नहीं मिल सका। मुझे इसकी जानकारी लगी तो तुरंत कर्मियों के साथ घायल को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया था। मुझे उनकी मौत का बहुत दुख है। 
धीरज कपूर, एसएस रेलवे स्टेशन पानीपत। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed