फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana: 13 workers' pockets picked up in CM's road show

Haryana: सीएम के रोड शो में 13 कार्यकर्ताओं की जेब कटी, किसी के मोबाइल तो किसी की जेब से नकदी चोरी

Thu, 29 Aug 2024 11:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा-पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा-पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 29 Aug 2024 11:39 PM IST
सार

सीएम नायब सिंह सैनी के बुधवार को समालखा में निकाले रोड शो में 13 कार्यकर्ताओं की जेब काट ली गई। इनमें किसी के मोबाइल तो किसी की जेब से नकदी चोरी की गई। पीड़ितों ने इसकी शिकायत थाना समालखा पुलिस को दी है।

विज्ञापन
Haryana: 13 workers' pockets picked up in CM's road show
सीएम नायब सैनी - फोटो : X @PTI_News

विस्तार

समालखा के वार्ड-छह निवासी जयभगवान ने बताया कि वह भाजपा के समालखा में शक्ति केंद्र प्रमुख पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री के समालखा में रोड शो शामिल होने गया था। उसकी जेब से किसी ने मोबाइल निकाल लिया। दूसरी शिकायत लोकराज बंसल निवासी पुराना थाना रोड श्री श्याम ट्रैडिंग के मालिक ने दी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह रोड शो में रेलवे रोड पर यात्रा में पैदल चल रहा था। किसी ने उनकी जेब से फोन चोरी कर लिया। तीसरा मामला समालखा रेलवे रोड के दुकानदार कृष्ण के साथ हुआ। उन्होंने बताया कि करीब पांच बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी का रोड शो उनकी दुकान के सामने आया तो वे स्वागत के लिए इकट्ठा हो गए। जिसमें रामकुमार सैनी, राजपाल सैनी, सुरेश भी आए थे। काफी भीड़ हो चुकी थी। तभी अचानक किसी ने उनके मोबाइल को निकाल लिया।
विज्ञापन


सुरेश निवासी ताहरपुर गांव व एक अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं मोबाइल भी चोरी हुए। इसके अलावा कई लोगों के पर्स और नकदी पर भी चोर हाथ साफ कर गए। मनीष गोयल वासी गुलाटी रोड भी रोड शो में साथ चल रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका मोबाइल भी यात्रा के दौरान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकुमार सैनी व राजपाल सैनी दोनों रेलवे रोड माॅडल टाउन कट के पास दिल्ली जूस कॉर्नर के पास खड़े थे। वहां पर कई जवान लड़के व औरत खड़ी थी। उसी समय उनकी जेब से मोबाइल छीनकर ले गए। सभी ने समालखा पुलिस चौकी में शिकायत देकर मोबाइल चोरों को पकड़ने की मांग की है।


समालखा चौकी इंचार्ज विरेंद्र कुमार ने बताया कि 12, 13 मोबाइल और पांच छ आदमियों के पैसे निकाले जाने की शिकायतें मिली हैं। लोगो ने एक युवक को पकड़ा भी था। इस मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed