{"_id":"57d05b314f1c1b6474317c74","slug":"food-and-suply-bribe-inspoctor-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर पर रिश्वत मांगने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर पर रिश्वत मांगने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police bribe
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनौली मंडी एसोसिएशन ने खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग के एक इंस्पेक्टर पर गेहूं खरीद की पेमेंट कराने के नाम पैसे लेने के आरोप लगाए हैं। एसोसिएशन का आरोप है कि उनको बारदाने के भी पैसे नहीं दिए जा रहे। एसोसिएशन सीएम विंडो पर भी इसकी शिकायत लगा चुका है और विभागीय अधिकारियों के पास मामले में कार्रवाई को लेकर चक्कर काट रहा है।
मंडी एसोसिएशन के प्रधान अशोक कुमार और सचिव संजय ने आरोप लगाते हुए बताया कि सनौली मंडी में वर्ष 2016-17 में गेहूं की खरीद का कार्य विभाग के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार को सौंपा गया था। सरकार द्वारा गेहूं की खरीद एक अप्रैल से 15 मई तक चला है। लेकिन रविंद्र कमार ने केवल सात-आठ दिनों तक खरीद कार्य किया। जिस कारण किसानों को अपनी फसल बेचने में काफी परेशानी उठानी पड़ी।
उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि खरीद करने और फसल की पेमेंट का भुगतान करने के लिए पैसों की मांग करता था। जिस कारण रविंद्र ने आढ़तियों को 30 से 45 दिनों बाद फसल का भुगतान किया। जबकि सरकार के अनुसार 72 घंटे में फसल की पेमेंट के आदेश हैं। वहीं समय पर बारदाने का भी प्रबंध नहीं किया। इंस्पेक्टर रविंद्र आढ़तियों केवल आश्वासन देता रहा। आढ़तियों ने पड़ोस की मंडी से उधार बारदाना लेना पड़ा। मांग है कि मंडी का बारदाना दिलवाया जाएं और आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएं।