फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Firing in Samalkha Bullets fired on person after entering his house

Panipat: घर में घुसकर व्यक्ति पर बरसाई गोलियां, कंधे में लगी, पीड़ित के बेटे के प्रेम विवाह से जुड़ा मामला

Mon, 02 Dec 2024 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Dec 2024 12:10 PM IST
सार

नामूंडा गांव निवासी सुरेश के बेटे दीपक ने कुछ दिन पहले प्रेम विवाह किया था। इसी बात को लेकर सुरेश का लड़की पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा था। रविवार शाम को मोटरसाइकिल पर आए युवक ने मकान में घुसकर सुरेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Firing in Samalkha Bullets fired on person after entering his house
माैके पर जांच करती टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

समालखा के नामूंडा गांव में एक व्यक्ति पर दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। एक गोली व्यक्ति के कंधे में लगी। उसको पानीपत में निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वारदात को घर में घुसकर अंजाम दिया गया। फायरिंग की सूचना पर समालखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर से गोलियों के चार खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन





जानकारी के अनुसार नामूंडा गांव निवासी सुरेश के बेटे दीपक ने कुछ दिन पहले प्रेम विवाह किया था। इसी बात को लेकर सुरेश का लड़की पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा था। दीपक अब घर नहीं रहता। रविवार शाम को सुरेश अपने भतीजे रोहित व बेटी तानिया के साथ अपने घर पर था। देर शाम लगभग साढ़े सात बजे एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। एक युवक मोटरसाइकिल पर ही बैठा रहा। दूसरा गेट खोलकर सीधा अंदर मकान में गया और बेड पर बैठे सुरेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उस पर चार गोलियां चलाई गई। एक गोली उसके कंधे में लगी। इसके बाद आरोपी पिस्तौल लहराते हुए यहां से फरार हो गए। परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर इस घटना की सूचना दी और घायल सुरेश को पानीपत निजी अस्पताल में भिजवाया। सूचना मिलते ही समालखा पुलिस थाना प्रभारी नीरज कुमार व सीआईए की दो टीमें मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है। अब पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

एक घंटा पहले आकर दीपक को पूछा, दोबारा आकर दिया वारदात को अंजाम

शाम छह बजे दो युवक पहले सुरेश के घर आए थे। इन्होंने सुरेश से उसके बेटे दीपक के बारे में पूछा। सुरेश ने उन्हें कहा कि उसे दीपक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह सुनकर युवक यहां से चले गए। दोबारा साढ़े सात बजे एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। इन्होंने सुरेश को कमरे में जाकर गोली मारी।

विज्ञापन
विज्ञापन


समालखा पुलिस थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल का जायजा लिया गया है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जल्द उनके भी बयान दर्ज किए जाएंगे। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed