फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ex, chairman, home, pistal, stolen, lac, jwellery

नपा के पूर्व चेयरमैन के मकान से लाइसेंसी पिस्तौल समेत लाखों की चोरी

Thu, 16 Feb 2017 12:19 AM IST
पानीपत/अमर उजाला/ ब्यूरो
पानीपत/अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Thu, 16 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
ex, chairman, home, pistal, stolen, lac, jwellery
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चोर शहर के पॉश इलाके पड़ाव एरिया में नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन के घर का ताला तोड़कर हजारों की नगदी, लाइसेंसी रिवाल्वर, कारतूस और गहने चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने नमूने एकत्रित कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


नपा के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र गोयल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ पड़ाव एरिया में रहते हैं। उनकी पत्नी टीडीआई सिटी सोनीपत में अपने बेटे के पास गई हुई हैं। वह मंगलवार रात को एक शादी समारोह में पानीपत चले गए थे। वह देर रात वापस आए तो उन्हें गेट का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन


मकान के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना समालखा पुलिस मौके पर पहुंची। पूर्व चेयरमैन ने बताया कि चोर मकान से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, छह-सात कारतूस, करीब 30 हजार की नकदी, पंद्रह तोले के करीब सोने के गहने चोरी करके ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ाव मोहल्ले में पूर्व चेयरमैन के मकान के ताले तोड़कर चोरी की सूचना मिली है। पुलिस ने मौका मुआयना कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस जल्द ही चोरों को काबू कर लेगी। 
नरेंद्र दहिया, प्रभारी, थाना समालखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed