{"_id":"591753744f1c1b1522852b1b","slug":"electricity-team-ac-je","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी कर एसी चला रहा था रहा पीडब्ल्यूडी का जेई, सवा लाख जुर्माना ठोका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी कर एसी चला रहा था रहा पीडब्ल्यूडी का जेई, सवा लाख जुर्माना ठोका
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sun, 14 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विजिलेंस और निगम की संयुक्त टीम ने पीडब्ल्यूडी की सरकारी कॉलोनी में एसी की हवा खा रहे एक जेई को बिजली चोरी करते दबोच लिया। वह मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी कर रहा था। चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी को बिना मीटर के बिजली का उपयोग करते पकड़ा है। दोनों पर डेढ़ लाख रुपये के करीब जुर्माना ठोका गया है। टीम ने इस दौरान 95 घरों में छापे मारे। इनमें से 49 घरों में बिजली चोरी मिली। इन सभी पर करीब 15 लाख का जुर्माना ठोका गया है। कार्रवाई के दौरान कई उपभोक्ता घरों पर ताला लगाकर गायब हो गए। निगम की कार्रवाई देर तक जारी रही है।
बिजली विजिलेंस डीएसपी सतीश वत्स और शहरी एक्सईएन पंकज धवन को सूचना मिली कि पीडब्ल्यूडी के क्वार्टरों, सिविल अस्पताल के सरकारी क्वार्टरों, सब अर्बन डिविजन और शहरी डिविजन के अंतर्गत बेखौफ होकर चोरी कर रहे हैं। इससे लाइनों का लॉस बढने के साथ ही बिजली निगम को भी लाखों रुपये की चपत लग रही है। इसके बाद अधिकारियों ने निगम की टीम गठित कर बताए गए स्थानों पर जांच के निर्देश दिए। विजिलेंस और निगम की संयुक्त टीम ने पहले सरकारी कॉलोनी पीडब्ल्यूडी, सिविल अस्पताल और क्वार्टरों में छापे मारे। छापों के दौरान पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में एक जेई मीटर से पहले तार में कट लगाकर बिजली चोरी कर एसी चलाते हुए मिला। एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बिना मीटर के ही बिजली का उपयोग कर रहा था। दोनों पर निगम ने डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। सिविल अस्पताल के क्वार्टरों में टीम के सदस्यों को चोरी नहीं मिली। इस तरह से सनौली रोड सब डिविजन ने 10 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। मॉडल टाउन सब डिविजन के एसडीओ अश्विनी कौशिक ने मॉडल टाउन एरिया और आठ मरला कॉलानी में छापे मारे। उन्होंने 30 घरों में चेकिंग की। इस दौरान 13 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इन पर तीन लाख 82 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। तीन उपभोक्ताओं ने मौके पर 72 हजार रुपये का जुर्माना भी जमा करा दिया। सब अर्बन डिविजन के किशनपुरा सहित कई स्थानों पर चेकिंग की। इनमें से 19 घरों में बिजली चोरी मिली। कुंडी लगाकर औश्र मीटर बाईपास करके बिजली चोरी को अंजाम दिया जा रहा था। बिजली निगम की कार्रवाई से बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा। मॉडल टाउन और आठ मरला कॉलोनी में कई लोग घरों पर ताला लगाकर गायब हो गए। बिजली चोरी पकडने की कार्रवाई निगम की टीम का अभियान देर तक जारी रही।
विजिलेंस और निगम की संयुक्त टीम ने कई स्थानों पर छापे मारे हैं। सरकारी कॉलोनी में भी बिजली चोरी मिली है। चोरों पर जुर्माना ठोक है। निगम के अलावा विभागीय कार्रवाई भी सरकारी कर्मचारियों पर की जाएगी। सरकारी मुलाजिम ही चोरी करेंगे, तो आम जनता को परेशानी होगी ही। इसके लिए उच्च अधिकारियों से बातचीत चल रही है। चोरी करके निगम और सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले बिजली चोरों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
सतीश वत्स, डीएसपी, विजिलेंस बिजली, पानीपत।