फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body of lover and girlfriend found in canal in Panipat

Panipat: प्रेमी और प्रेमिका का नहर में मिला शव, नाबालिग को स्कूल के बाहर से बाइक पर बैठाकर ले गया था युवक

Thu, 23 Feb 2023 09:06 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 23 Feb 2023 09:06 AM IST
सार

पानीपत से लापता प्रेमी और प्रेमिका का शव मुनक नहर से मिला है। वहीं प्रेमी की बाइक और दोनों की चप्पल नहर किनारे मिली थी। पुलिस ने युवक के शव का पीजीआई खानपुर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Dead body of lover and girlfriend found in canal in Panipat
मौके से मिले बाइक और चप्पल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत में पांच दिन से लापता प्रेमी और प्रेमिका का शव नहर में मिल गए हैं। बता दें कि मुनक नहर के पास प्रेमी की बाइक और दोनों की चप्पल नहर किनारे मिली थी। ऐसे में आशंका है कि दोनों ने एक साथ नहर में छलांग लगाई थी। अब प्रेमी और प्रेमिका का शव नहर में अलग अलग जगह में मिला । पुलिस ने युवक के शव का पीजीआई खानपुर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पुलिस को तलाशी के दौरान मिली थी नहर किनारे युवक की बाइक और दोनों की चप्पल
पुलिस के अनुसार 14 वर्षीय छात्रा का शव गांव आंचरा के पास और लड़के का शव सोनीपत के गांव रानाखेडी के पास मिला। पुलिस ने दोनों के शव को खानपुर पीजीआई पहुंचाया और आगामी कार्रवाई शुरू की। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया था कि वह रिफाइनरी में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी 14 वर्षीय बेटी स्कूल में पढ़ती है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे उसकी पत्नी की कॉल आई, जिसने कहा कि वह जल्दी घर आ जाएं। वह तुरंत काम से घर लौटा। वहां पहुंचने के बाद पत्नी ने बताया कि स्कूल से मास्टर अशोक घर आए थे, जिन्होंने बताया कि आपकी बेटी स्कूल से जरूरी काम का बोल कर घर लिए गई थी। इसके बाद वह दोबारा स्कूल नहीं पहुंची है। परिजनों ने बेटी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस दौरान उन्हें पता लगा कि करनाल के गांव कुताना का रहने वाला प्रिंस एक बाइक पर सवार होकर गांव में आया था। यहां उसके साथ एक महिला भी सवार थी। आरोपी उसे गांव के स्टेडियम के पास से बाइक पर बैठा ले गए। पिता का कहना है कि आरोपी उसे शादी की नीयत से बहला-फुसला कर ले गए हैं।

नहर किनारे मिली थी चप्पल और बाइक
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर  छात्रा की तलाश शुरू कर दी थी। वहीं नारी तू नारायणी उत्थान समिति की सदस्य सविता आर्य मौके पर पहुंची। दोनों की आख़री लोकेशन भी मुनक नहर किनारे मिली थी। 18 फरवरी को नहर किनारे से युवक की बाइक और युवक युवती की चप्पल मिली। 

रुकवाया था नहर का पानी
नहर किनारे चप्पल और  बाइक मिलने से परिजनों को नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की आशंका हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने नहर का पानी कम कराकर गोताखोर से भी तलाश कराई थी, लेकिन नही मिले, अब शव ऊपर आने पर आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed