फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime-news-pnp

हुडा के प्लाट अलॉटमेंट में फर्जीवाड़ा, 113 पर मुकदमे की तैयारी

Wed, 09 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत Updated Wed, 09 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
हुुडा में रिजर्व कैटेगरी में प्लाटों में फर्जी तरीके से अलाटमेंट का बड़ा मामला उजागर हुआ है और हुडा ने ऐसे 113 प्लाटधारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


हुडा करीब दो माह पहले नोटिस भेज चुका है, लेकिन नोटिस भेजने के बाद भी प्लाटधारकों ने जवाब देना जरूरी नहीं समझा। बहरहाल हुडा इन सभी पर कभी भी एफआईआर दर्ज करा सकता है। अभी तक इस मामले में हुडा करीब 48 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा चुका है।
विज्ञापन


दरअसल 2013 तक हुडा का पूरे स्टेट का रिकॉर्ड आनलाइन किया था और इसके बाद हुडा में रिजर्व कैटेगरी के प्लाटों में फर्जी प्लाट का मामला उजागर हुआ। अधिकारियों ने मामले की गहराई से जांच की तो ऐसे प्लाटधारकों की संख्या बढ़ती चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हुडा के सेक्टर 13-17, 11-12, और 18 सेक्टर के प्लाटधारकों की संख्या सबसे अधिक है। हुडा ने ऐसे 136 प्लाटधारकों को नोटिस जारी कर एक माह के भीतर जवाब देने के आदेश दिए। हुडा ने फिर जांच की तो 13 प्लाटधारक सही मिले। इसके बाद 113 प्लाटधारकों को नोटिस दिया गया, लेकिन प्लाटधारकों ने हुडा के नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद हुडा ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। हुडा ने इसमें कड़ी कार्रवाई करते 42 अन्य लोगों के प्लाट अलाटमेंट कैंसिल कर दी।

यह है मामला
हुडा द्वारा 2000 व 2004 में प्लाट निकाले थे। इनमें डिफेंस, विकलांग, एम्पलाइज, एससी, बीसी, विंडो व फ्रीडम फाइटर रिजर्व कैटेगरी बनाई गई थी। हुडा ने प्लाट अलाट कर दिए और काफी लोगों ने रिजर्व कैटेगरी में प्लाट अलाट करा लिए। हुुडा का 2013 में रिकार्ड ऑन लाइन किया गया। उस वक्त लोगों का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया।

यह है नियम
हुडा में रिजर्व कैटेगरी के तहत एक से अधिक प्लॉट नहीं कराए जा सकता। ऐसा करना गलत है, लेकिन कई लोगों ने अपने पहले प्लाट बेच दिए और फिर प्लॉट न होने का शपथ पत्र दे दिया। उनके पानीपत के कई सेक्टर में प्लाट अलाट हो गए।


उनके सामने हुडा सेक्टर में फर्जी डाक्यूमेंट के आधार पर प्लाट अलॉटमेंट का मामला सामने आया है। ऐसे करीब 113 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने जवाब न मिलने पर कानूनी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। कुछ लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया है और बाकी लोगों के खिलाफ भी जल्द ही मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा।
विकास ढांडा, संपदा अधिकारी, हुडा पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed