फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Clothes of missing shopkeeper found on canal bank in Panipat of Haryana

पानीपतः दुकानदार लापता, नहर किनारे मिले कपड़े और सुसाइड नोट, नहर में छलांग लगाने की आशंका

Tue, 25 Jan 2022 08:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Jan 2022 08:55 PM IST
सार

पानीपत के तहसील कैंप के दुष्यंत नगर का मामला है। लापता दुकानदार के बेटे ने कहा कि 20 जनवरी की सुबह घर से निकले थे नहर में छलांग लगाने की आशंका है।

विज्ञापन
Clothes of missing shopkeeper found on canal bank in Panipat of Haryana
लापता नरेंद्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में तहसील कैंप निवासी एक किराना स्टोर दुकानदार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसके कपड़े और सुसाइड नोट नहर किनारे परिजनों को मिले हैं। सुनाइड नोट में दुकानदार ने रुपयों के लेन-देन का जिक्र कर कुछ युवकों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दुकानदार की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


तहसील कैंप के दुष्यंत नगर निवासी नरेंद्र सिंह (50) की किराना दुकान है। नरेंद्र के बेटे विक्रम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिता 20 जनवरी की सुबह छह बजे घर से निकल गए थे। सुबह आठ बजे दुकान पर सामान लेने आए ग्राहक ने सामान देने की आवाज लगाई। उन्होंने उठकर देखा तो दुकान बंद थी।
विज्ञापन


उन्होंने पिता के फोन पर कॉल किया, लेकिन वह स्विच ऑफ मिला। उन्होंने पिता की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। तहसील कैंप स्थित गुरुद्वारे के सामने दुकान में लगे कैमरे की फुटेज में नरेंद्र सिंह जाते दिखाई दे रहे थे। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर नरेंद्र सिंह की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पिता को ढूंढते-ढूंढते 21 जनवरी को नहर किनारे पहुंचे तो पिता की शॉल और कपड़े मिले। कपड़ों से एक नोट मिला। उसमें कुछ लोगों के नाम लिखे थे। साथ ही लिखा था कि इन सभी से मेरा रुपयों का लेन-देन था।बेटे ने बताया कि 20 जनवरी को पिता लापता हुए थे, लेकिन 25 जनवरी की शाम तक भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

वह मंगलवार को खूबडू झाल तक पिता को देखकर आए, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं सका। वहीं उन्होंने नहर में छलांग लगाई है या नहीं इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि उनको किसी ने नहर में छलांग लगाते हुए नहीं देखा।

परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी, दुकानदार की तलाश की जा रही है, वहीं नोट को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। - इंस्पेक्टर हरि राम, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed