{"_id":"580fac1a4f1c1bcf75bc3891","slug":"cctv-choclate-theft-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे घुमाए, चॉकलेट खाई और ले गए हजारों के कपड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी कैमरे घुमाए, चॉकलेट खाई और ले गए हजारों के कपड़े
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Wed, 26 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिला पुलिस की त्योहारी सीजन में बाजारों की सुरक्षा के दावों की चोरों ने एक ही रात में पोल खोल दी। चोर इंसार बाजार स्थित गारमेंट के शोरुम से नगदी और 30 हजार के कपड़े चोरी कर ले गए। चोर छत का दरवाजा तोड़कर शोरूम में दाखिल हुए। उन्होंने ने शोरूम में घुसते ही सीसीटीवी कैमरों की दिशा पलट दी। चोरों ने शोरूम में चॉकलेट भी खाई। वारदात को अंजाम देकर चोर भाग निकले। सीसीटीवी कैमरों में दो चोरों की हरकत कैद हो गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरों ने थाना शहर के अंतर्गत इंसार बाजार लालबत्ती स्थित वीयर एंड वॉक शोरूम को निशाना बनाया। शोरूम संचालक रोहित बतरा निवासी मॉडल टाउन ने बताया कि उसका इंसार बाजार में वीयर एंड वॉक के नाम से शोरूम है। वह सोमवार रात को शोरूम लॉक कर घर चले गए। सुबह शोरूम खोलने पर उन्हें चोरी का पता लगा। शोरूम की सीढ़ियों का दरवाजा खुला हुआ था। चोरों ने सीढ़ियों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए थे और कपड़े बिखरे थे। उन्होंने गुल्लक देखी तो उसमें से चार हजार रुपये गायब थे। चेक करने पर करीब 30 हजार रुपये के कपड़े भी गायब मिले। सीसीटीवी कैमरों में दो नकाबपोश कैद हो गए। फुटेज में एक चोर के हाथों में लोहे की रॉड दिखाई दी। उन्होंने इसकी सूचना थाना शहर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वारदात स्थल का जायजा लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक साल में तीसरी बार चोरी
वीयर एंड वॉक शोरूम को चोरों ने तीसरी बात निशाना बनाया है। गत वर्ष नवंबर में भी चोरों ने शोरूम से लाखों का सामान और नकदी चोरी कर ली थी। पुलिस ने चार माह बाद दो युवकों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार भी किया था। एक सप्ताह पहले भी शोरूम में चोरी की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन
अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
अमर उजाला बाजारों और पॉश क्षेत्रों में सुरक्षा में हो रही लापरवाही का मुद्दा उठाता रहा है। बाजारों में पुलिस गश्त की कमी, नाकों पर सुरक्षाकर्मियों की कमी और बाहरी कॉलोनियों में लापरवाही को अमर उजाला ने प्राथमिकता से उठाया है। इसके बाद भी पुलिस सक्रिय नहीं हो रही। इससे दुकानदारों में रोष है।
एसपी से कर चुके है सुरक्षा की मांग
पुलिस बाजारों में नाममात्र गश्त है। चोर लगातार दुकानों में चोरी कर रहे है। बाजार और दुकानदार सुरक्षित नहीं है। हम बाजार की सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों को गुहार लगा चुके हैं। एसपी के आदेशों के बाद भी पुलिस गश्त नहीं कर रही। चोर पुलिस की अनदेखी का फायदा उठा रहे हैं।
रमेश लिखा, दुकानदार
पुलिस पर नहीं रहा विश्वास
आए दिन दुकानों में चोरी हो रही है। पुलिस बाजारों में गश्त करने के दावे करती है, लेकिन गश्त करती नहीं है। इस वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं। दुकानदारों को अब पुलिस पर बिल्कुल विश्वास नहीं रहा। पुलिस से अपनी और दुकानों की सुरक्षा की उम्मीद करना बेमानी हो गया है।
ओमप्रकाश धींगड़ा, दुकानदार
फुटेज के बाद भी हाथ खाली
पुलिस दुकानों के आगे सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कहती है। हर वारदात में चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद होते हैं। पुलिस फुटेज भी चेक करती है, लेकिन उसके आधार पर पुलिस किसी भी चोर को आज तक नहीं पकड़ पाई है। पुलिस दुकानदारों को सुरक्षा देने में सक्षम नहीं रही है।
राजू मदन, दुकानदार।
पुलिस ने बाजारों की सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाया है। दुकानदारों में लूटपाट और चोरों का भय बना रहता है। यही वजह है कि दुकानदार अपनी सेल की रकम को दोपहर में ही घर रखकर आ रहे हैं। दुकानदारों का पुलिस से भी विश्वास उठ चुका है।
प्रेम अरोड़ा, दुकानदार।
इंसार बाजार में चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने वारदात स्थल का जायजा लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रात को बाजारों में गश्त बढ़ाई जाएगी। बाजारों की सुरक्षा में कोताही नहीं बरती जाएगी।
सुरेश कुमार, प्रभारी थाना शहर पानीपत।