{"_id":"624366caa0ab301894364fdb","slug":"bag-of-bsf-jawan-stolen-in-panipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: बस स्टैंड के पास बीएसएफ जवान का बैग चोरी, सर्विस रिवाल्वर, दो मैगजीन, तीन गोलियां व रुपये थे बैग में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पानीपत: बस स्टैंड के पास बीएसएफ जवान का बैग चोरी, सर्विस रिवाल्वर, दो मैगजीन, तीन गोलियां व रुपये थे बैग में
Wed, 30 Mar 2022 01:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:36 AM IST
सार
जवान राजस्थान के सीकर का निवासी है, उनकी ड्यूटी पंजाब के जलालाबाद स्थित फिरोजपुर में है। वह 40 दिन की छुट्टी मिलने पर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में बीएसएफ जवान का पानीपत बस स्टैंड के पास से बैग चोरी हो गया। बैग में उनकी सर्विस रिवाल्वर, दो मैगजीन, तीन गोलियां और पांच हजार रुपये थे। गोहाना मोड़ पहुंचने पर बैग बस में नहीं मिला। वह बस स्टैंड पर वापस आए और सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के सीकर निवासी हरफूल सिंह ढाका ने बताया कि वह बीएसएफ में सिपाही है। इस वक्त उनकी ड्यूटी पंजाब के जलालाबाद स्थित फिरोजपुर में है। उन्हें 26 मार्च को 40 दिन की छुट्टी मिली थी। 27 मार्च की रात वह पानीपत बस अड्डे पहुंचे। यहां वह बस के इंतजार में डिपो के सामने एक कार्यालय में बैठे थे।
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े चार बजे उसकी आंख लग गई। करीब आधे घंटे बाद जब उठे उनका लाल बैग चोरी मिला। बैग में फौज कैंटीन का तेल-साबुन, हेल्थ कार्ड, पांच हजार रुपये, सर्विस रिवाल्वर, दो मैगजीन और तीन गोलियां थीं। उनकी पुलिस से मांग है कि जल्द चोर का पता लगाया जाए और उसका सामान बरामद कराया जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन