फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ATM uprooted 40 meters from the police post in Panipat of Haryana

Panipat: पुलिस चौकी से 40 मीटर दूर 17.37 लाख की नकदी से भरी एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश, सीसीटीवी पर किया स्प्रे

Mon, 19 Sep 2022 02:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 02:21 AM IST
सार

वारदात से पहले बूथ में लगे सीसीटीवी पर किया स्प्रे ताकि पहचान न हो सके। गोहाना रोड स्थित किशनपुरा पुलिस चौकी से महज 40 मीटर दूर घटना हुई। शिकायत पर केस दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ के लिए पांच टीमों का गठन किया गया।

विज्ञापन
ATM uprooted 40 meters from the police post in Panipat of Haryana
पानीपत में उखाड़ा एटीएम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में एक्सयूवी कार सवार बदमाश गोहाना रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम उखाड़ ले गए, जिसमें 17.37 लाख रुपये की नकदी थी। वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे पर लाल स्प्रे कर दिया। रविवार की सुबह पुलिस चौकी से महज 40 मीटर दूर हुई वारदात की जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एटीएम का संचालन करने वाली हिटाची कंपनी की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया है।

विज्ञापन

 
सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी शिकायत में हिटाची कंपनी के गौरव ने बताया कि गोहाना रोड स्थित मलिक पेट्रोल पंप के पास आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम था, जिसे रविवार की सुबह 3:15 बजे के करीब एक्सयूवी सवार बदमाश उखाड़ ले गए। सुबह सात बजे के करीब जब सफाई कर्मचारी एटीएम बूथ में पहुंचा तो इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। खास बात यह है कि घटनास्थल से किशनपुरा पुलिस चौकी महज 40 मीटर दूर है। इसके बावजूद हुई वारदात के बाद रविवार को दिनभर बदमाशों के दुस्साहस और पुलिस की सुस्ती को लेकर चरचा होती रही। वारदात से पुलिस की गश्त पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई वारदात 
एक्सयूवी सवार बदमाशों ने भले ही एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे कर दिया, लेकिन पास के पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई। जांच के दौरान पुलिस की टीमों ने जब मलिक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पूरी वारदात उसमें कैद मिली।

आरोपी एक एक्सयूवी गाड़ी में आए थे। उन्होंने पहले गाड़ी बैक कर बूथ के बाहर लगाई और उसके बाद रस्सी का पहला सिरा एटीएम पर बांधा और दूसरा गाड़ी की बैक साइड में बांध दिया। फिर गाड़ी दौड़ाकर दो से तीन झटके में एटीएम को उखाड़ लिया और गाड़ी में लादकर फरार हो गए।

एसपी, डीएसपी, सीआईए और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे
करीब साढे़ 17 लाख रुपये से भरी एटीएम उखाड़कर ले जाने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी शशांक कुमार सावन, डीएसपी प्रदीप नैन, सेक्टर-29 थाना प्रभारी मंजीत मोर, सीआईए-2 प्रभारी वीरेंद्र सिंह वारदात स्थल पर पहुंचे। निरीक्षण के बाद एसपी ने पांच अलग-अलग टीम गठित कर बदमाशों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए, हालांकि रविवार की देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। 


हिटाची कंपनी की तरफ से मिली शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - शशांक कुमार सावन, एसपी पानीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed