फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Air filled with Compressor in private part of worker in panipat of Haryana

पानीपत: कहासुनी में श्रमिक के प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से भरी हवा, एक सप्ताह बाद मौत

Mon, 21 Feb 2022 01:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) 
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Feb 2022 01:08 AM IST
सार

हवा भरने से श्रमिक की आंत व लीवर फट गया था, पुलिस ने साथी श्रमिकों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पानीपत के सेक्टर 29 में श्रमिकों ने साथी श्रमिक के साथ यह दरिंदगी की।

विज्ञापन
Air filled with Compressor in private part of worker in panipat of Haryana
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में काबड़ी फाटक के पास धागा मिल में झगड़ा होने पर तीन श्रमिकों ने साथी श्रमिक के साथ पहले मारपीट की फिर उसके प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से हवा भर दी। कंप्रेसर से श्रमिक की आंत व लीवर फट गया। एक सप्ताह तक निजी अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ने के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई। सेक्टर 29 थाना पुलिस शव को सिविल अस्पताल में लेकर आई और पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में तीन साथी श्रमिकों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी श्रमिक फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। 

विज्ञापन


गंगाराम कॉलोनी निवासी प्रेम पुत्र लखीराम ने बताया कि वह दो बेटियों व एक बेटे का पिता है। उसका बेटा पवन काबड़ी फाटक के पास प्रवीण वुलन मिल में काम करता है। 13 फरवरी को उसके बेटे पवन का शोभित, सत्यम व कर्ण सिंह के साथ झगड़ा हो गया था। तीनों ने फैक्टरी में पहले उसके साथ मारपीट की फिर और उसके बेटे की हत्या करने के उद्देश्य से प्राइवेट पार्ट में कंप्रेशर से हवा भर दी।
विज्ञापन


इससे उसके बेटे के आंतरिक पार्ट में काफी चोटें आईं और वो बेसुध होकर गिर पड़ा था। उसके पास दूसरे श्रमिकों की कॉल आई थी। वह फैक्टरी में पहुंचा और बेटे को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। यहां से उसके बेटे को दूसरे बड़े प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। पवन की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। रविवार को उसकी मौत हो गई। उनकी मांग है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed