फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   छठी के छात्र का सहपाठी के दोस्त ने एक अन्य नाबालिग छात्र संग मिलकर स्कूल के बाहर से किया अपहरण, गुमशुदगी का केस दर्ज

छठी के छात्र का सहपाठी के दोस्त ने एक अन्य नाबालिग छात्र संग मिलकर स्कूल के बाहर से किया अपहरण, गुमशुदगी का केस दर्ज

Sat, 06 Oct 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
छठी के छात्र का सहपाठी के दोस्त ने एक अन्य नाबालिग छात्र संग मिलकर स्कूल के बाहर से किया अपहरण, गुमशुदगी का केस दर्ज

विज्ञापन
छठी के छात्र का सहपाठी के दोस्त ने एक अन्य नाबालिग छात्र संग मिलकर स्कूल के बाहर से किया अपहरण, गुमशुदगी का केस दर्ज
फोटो संख्या- 27 व 28
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। नूरवाला में स्कूल से पेट दर्द की बात कह कर घर के लिए चले छठी कक्षा के छात्र का अपहरण हो गया। छात्र का उसके सहपाठी के दोस्त ने एक अन्य बदमाश के साथ मिलकर कर लिया। परिजनों ने छात्र को काफी जगहों पर तलाशा, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने संबंधित मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर, लापता की तलाश शुरू कर दी। पिता ने पुलिस को दी शिकायत में छात्र के अपहरण की आशंका भी जताई है।
नूरवाला हरिनगर निवासी सुनील ने बताया कि वह बाइक रिपेयरिंग का काम करता है। उसके चार बच्चे हैं। चारों बच्चे नूरवाला के एक सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। उसका बड़ा लड़का अंकित 15 वर्षीय, 13 वर्षीय बेटा सन्नी, लड़की शिवानी 12 वर्षीय तीनों छठी कक्षा में पढ़ते हैं। इसके अलावा 10 वर्षीय बेटा अंकुर इसी स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र है। इसी प्रकरण में जानकारी देते हुए मां पिंकी ने बताया कि वीरवार को सुबह अंकित व सन्नी दोनों सुबह 6:30 बजे स्कूल के लिए निकले थे, जिनका स्कूल का समय 7:00 बजे का है। दोनों स्कूल पहुंच गए। रोजाना की तरह 12:30 बजे सन्नी स्कूल से घर आ गया, जिसने आकर बताया कि बड़ा भाई अंकित सुबह 10 बजे ही स्कूल से पेट दर्द की बात कह कर चला आया था। इसके बाद मां ने अंकित के पिता सुनील को फोन कर अंकित के ना आने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पिता नूरवाला अड़्डे स्थित उसकी बाइक रिपेयरिंग की दुकान से घर वापस आए व देर शाम तक अंकित की तलाश करते रहे, मगर उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजन किला थाना पुलिस के पास गए, जहां उन्होंने बेटे की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवाया। साथ ही मुकदमे में अपहरण की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन


छोटे भाई की आंखों के सामने हुआ बड़े भाई का अपहरण:
अपरहित छात्र 15 वर्षीय अंकित के छोटे भाई 13 वर्षीय सन्नी ने बताया कि वह बड़े भाई के साथ एक ही स्कूल में एक ही कक्षा छठी में पढ़ता है। सन्नी ने बताया वीरवार को दोनों भाई सुबह 6:30 बजे स्कूल के लिए गए थे। जहां 10 बजे बड़े भाई अंकित ने टीचर राजकुमार को पेट में दर्द होने की बात कही, साथ ही कहा कि उसके पेट में ज्यादा दर्द है, उसे छुट्टी चाहिए। जिस पर टीचर ने उसे छुट्टी दे दी, व बैग उठाकर स्कूल से घर के लिए निकला। जब वह स्कूल से बाहर निकला तो उसको बाहर एक बाइक सवार दो नाबालिग हमउम्र मिले। जो कि अंकित को जबरदस्ती अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गए। इसके 20 मिनट बाद वह तीनों बाइक पर वापस स्कूल के बाहर आए, जहां उन्होंने अंकित को बाइक से उतारा व बातचीत करने लगे। करीबन 2 मिनट बातचीत के बाद दोनों युवक उसे बाइक पर बैठा कर वहां से फरार हो गए। उसके बाद से बड़े भाई का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहपाठी का था अपहरणकर्ता दोस्त:
सन्नी ने बताया कि जो युवक बड़े भाई को अपने साथ बाइक पर बैठाकर लेकर गया है, उनमें से एक युवक को वो जानता है। जिसका उसे नाम नहीं पता है। सन्नी का कहना है वह अपहरणकर्ता उसके भाई के दोस्त संजय का दोस्त है। संजय अंकित व सन्नी का सहपाठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed