{"_id":"5cbcbc1bbdec222ffc35b3b0","slug":"71555872795-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ व अपहरण का किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ व अपहरण का किया प्रयास
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
समालखा। क्षेत्र के एक गांव में दो व्यक्तियों ने घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकतें की और फिर उसका अपहरण करने का प्रयास किया। समालखा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अप्रैल की रात को घर पर लाइट नहीं होने के कारण वह छत पर चली गई। इस दौरान गांव के ही दो युवक उसे देखकर अश्लील आवाज लगाने के साथ कंकर फेंकने लगे। वह छत से उतरकर नीचे कमरे में आ गई। कुछ ही देर बाद दोनों आरोपी उनके दरवाजे के बाहर खड़े होकर उसके पति का नाम लेकर आवाज लगाने लगे। जब मैैने उन्हेें बताया कि वो तो बाहर गए हैं तो इतना सुनतेे ही वो मकान में अंदर घुस आए ओर मुझे पकड़ कर अश्लील हरकत करने लगे। आरोपियों ने उसके हाथ व पैर पकड़कर कर उसका अपहरण करने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। महिला ने फोन कर पति को सारे मामले की जानकारी दी। रात को जब मेरे पति उनके घर शिकायत लेकर पहुंचे तो आरोपियों ने उसके पति की पिटाई कर दी। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी सुनीता ने बताया ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।