{"_id":"59eb99934f1c1bd9798b79dd","slug":"71508612499-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेके पर पिस्तौल के बल पर लूटपाट, हुंडई के शोरूम में शटर तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के ठेके पर पिस्तौल के बल पर लूटपाट, हुंडई के शोरूम में शटर तोड़कर लाखों की चोरी
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के ठेके पर पिस्तौल के बल पर लूटपाट, हुंडई के शोरूम में शटर तोड़कर लाखों की चोरी, त्योहारी सीजन में चार वारदातों से सहमे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। बदमाश व चोरों ने फेस्टिवल सीजन में पुलिस के दावों के बीच लूट व चोरी की चार वारदातों को अंजाम दे दिया। लोगों में इन वारदातों के बाद अपने जान व माल की चिंता सताने लगी है। बदमाशों ने सुबह ही मतलौडा में थिराना रोड पर शराब के एक ठेके पर दिनदहाड़े लूट कर ली। वहीं शहर के विकास नगर में एक युवक के साथ मारपीट कर लाखों की नकदी और हुंडई के शोरूम का शटर तोड़कर 1.95 लाख रुपये लूट ले गए। राजनगर में एक परिवार पर हमला कर नकदी व गहने लूट लिए गए। बदमाशों ने एक के बाद कई वारदातों को अंजाम देने पर खुद पुलिस के भी पसीने छूट गए। पुलिस ने इन मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला नंबर-एक
थिराना रोड स्थित शराब के एक ठेके पर नकाबपोश दो बदमाश पिस्टल व बर्फ तोडने वाले सुआ दिखाकर शराब के ठेके पर नकदी, मोबाइल व शराब की दो पेटी लूट ले गए। थाना मतलौडा पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। विजय निवासी खसोरा जिला हरदोई उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह थिराना रोड स्थित शराब के ठेके पर काम करता है। वह शनिवार सुबह ठेके के सामने झाडू़ निकाल रहा था। इसी समय दो युवक आए। इनमें से एक ने रुमाल से चेहरा ढक रखा था, जबकि दूसरे ने टोपी पहन रखी थी। दोनों बदमाशों ने उसको पीछे से पकड़ लिया और ठेके के अंदर ले जाकर पिस्टल व बर्फ तोड़ने वाला सुआ दिखाकर डराया व धमकाया और उसको जान से मारने की धमकी दी। वे दोनों बदमाश ठेके ससे 82 सौ रुपये, रोयल स्टैग व आफिसर च्वाइस शराब की एक-एक पेटी व एक मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने ठेकेदार जोगिंद्र सिंह निवासी जोशी की लिखित शिकायत कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला नंबर-दो
सोनीपत के युवक से मारपीट कर दो लाख रुपये लूटे
शहर के तहसील कैंप क्षेत्र के विकास नगर में सोनीपत निवासी एक युवक के साथ मारपीट कर उससे दो लाख रुपये लूट लिए गए। गोविंद निवासी गांव अहमदपुर माजरा जिला सोनीपत ने शनिवार को थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत है। उसने आरोप लगाया कि रोहित निवासी विकास नगर तहसील कैंप ने अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मंगलवार की रात को उनके साथ विकास नगर में मारपीट की और उसकी कार से दो लाख रुपये की नगदी लूट ली गई। गोविंद की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने मामले की जांच की और जांच के बाद गोविंद्र की शिकायत पर रोहित व इसके पांच साथियों पर मारपीट व नकदी छीनने समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मामला नंबर-तीन
मारपीट कर घायलों से नगदी व जेवर छीने
शहर के राजनगर में घर का दरवाजा तोड़ कर परिवार के साथ मारपीट की गई। वहीं हमलावरों ने घायलों से नकदी व जेवर लूट लिए। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राहुल कुमार निवासी राजनगर ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया कि अमित, इसके पिता ओमकार निवासी राज नगर व इनके साथ गांधी, सतीश पहलवान व दो अज्ञात लोगों ने उनके घर का दरवाजा तोड़ दिया। उन्होंने उसके पिता ऋषिकांत, मां साहबो देवी व भाई कुनाल के साथ मारपीट की और 1.20 लाख रुपये की नकदी व करीब 20 हजार रुपये कीमत के जेवर लूटकर ले गए। राहुल की शिकायत पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और अमित, ओमकार, गांधी व सतीश पहलवान को नामजद कर छह के खिलाफ आठ आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला नंबर-चार
हुंडई शोरूम का शटर तोड़कर अलमारी से 1.95 लाख उड़ाए
हुडा सेक्टर-25 स्थित हुंडई शोरूम से शटर तोड़कर अलमारी से 1.95 लाख रुपये चोरी कर लिए गए। शोरुम के मैनेजर कीमती लाल निवासी कोहंड ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि 17 अक्तूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे शोरूम बंद कर गए थे। वे दिवाली के बाद अगली सुबह शोरूम पर आए तो शोरूम की पहली मंजिल के पीछे का शटर टूटा हुआ था। उन्होंने अंदर आकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। चोरों अलमारी से 1.95 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। सेक्टर-छह चौकी पुलिस ने सूचना मिलते ही मौका मुआयना किया और चोरी का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस शहर समेत जिले में लगातार गश्त पर है और अपने स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर रखे हैं। इन सबके बीच लूट व चोरी की वारदात हो गई हैं। पुलिस इनमें मौका मुआयना कर जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों को जल्द ही काबू कर लेगी।
राहुल शर्मा, एसपी, पानीपत।
-सेक्टर-18 स्थित हुंडई के शोरूम का पिछला शटर तोड़कर चोर दाखिल हुए
-चोर शोरुम की अलमारी में रखे 1.95 लाख पर कर गए हाथ साफ
-मैनेजर ने बताया चोर जाते समय डीवीआर भी चोरी कर ले गए
-थाना शहर पुलिस ने किया चोरी का मुकदमा दर्ज
-थिराना रोड पर बाइम सवार बदमाशों ने ठेका कारिंदा के साथ पिस्तौल के बल पर की लूटपाट
-बदमाश 82सौ रुपये, मोबाइल व शराब की दो पेटी लूट ले गए
-थाना मतलौडा पुलिस ने शिकायत पर किया केस दर्ज
फोटो-5 से 7