{"_id":"5cc20434bdec22147057c70c","slug":"51556218932-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार दो बिजलीकर्मियों की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार दो बिजलीकर्मियों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। गांव लोहारी-भंडारी के बीच में कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक व घायल बिजली निगम में डीसी रेट पर ठेकेदार के अंदर काम करते थे। वे गांव बिंझौल में उपभोक्ताओं के घरों बिजली के मीटर लगाने के बाद निगम के कार्य से ही आगे जा रहे थे। इनमें एक की मौत पानीपत सामान्य अस्पताल में व दूसरे की मौत रोहतक पीजीआई में हुई। परिजनों के बयान पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि संदीप (26) पुत्र हरकेश निवासी गांव कुराना जिला पानीपत, जयपाल व अल्लाहदीन के साथ बाइक पर सवार होकर बुधवार रात गांव बिंझौल से कुराना घर लौट रहे थे। बाइक संदीप चला रहा था। जब वे कुराना के पास पहुंचे, तो इसी दौरान पीछे से आ रही होंडा सिटी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों उछल कर बाइक से नीचे गिर गए। कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद संदीप को पानीपत सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में घायल जयपाल व अल्लाहदीन को वहीं से ही रोहतक पीजीआई ले जाया गया था। जहां उपचार के दौरान जयपाल ने भी दम तोड़ दिया। जबकि अल्लाहदीन की उपचार के दौरान हालत गंभीर बनी हुई है। संदीप 5 वर्षीय बेटी प्रियांशी व डेढ़ वर्षीय बेटे विनय का पिता था। साथ ही वो दो भाई प्रदीप व कुलदीप से बड़ा था। संदीप के पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं व खेती-बाड़ी करते हैं। वहीं जयपाल अविवाहित था। पुलिस ने अज्ञात कार के चालक के खिलाफ हादसा करने व गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।